लुटेरी दुल्हन गैंग के फरार, आरोपीगण और मास्टरमाइंड को थाना भैरुंदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, करीबन डेड़ माह से फरार थे आरोपी, आरोपीगण से धोखाधड़ी मेें हिस्से आये रुपये ज़प्त

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- दिनांक 06/12/2025 को फरियादी रामबाबू गुप्ता निवासी शास्त्री काँलोनी भैरूंदा द्वारा दिए गए शिकायती पत्र देकर फर्जी लुटेरी दुल्हन रानी, उसके फर्जी बने भैया कृष्णकुमार शर्मा उर्फ मुकेश, भाभी दिव्या, राधा उर्फ राजू बाई व अन्वर खान के विरुद्ध अपने साले सचिन गुप्ता के साथ फर्जी शादी करवाकर धोखाधङी कर 1,71,000 रूपये लेकर दुल्हन फरार हो जाने की रिपोर्ट की थीl फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 662/25 धारा 318(4),61(2) bns का पंजीबद्ध कर विवेचना मेें लिया गया था।

की गयी कार्यवाही- अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला* के द्वारा आरोपीगण की गिरफ्तारी के निर्देश प्राप्त हुए थे, निर्देशों के पालन मेें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत व एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें गठित टीम द्वारा लूटेरी दुल्हन रानी प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तरप्रदेश व उसकी सहयोगी दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व उम्र 43 साल निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला, दोराहा थाना दोराहा जिला सीहोर को गिरफ्तार किया गया था।

घटना के पश्चात आरोपी लुटेरी दुल्हन रानी का फर्जी बना भाई मुकेश उर्फ कृष्ण कुमार शर्मा, राधा दीदी और अन्वर खान फरार हो गए थे जिनकी तलाश करते हुए उपरोक्त आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गयाl प्रकरण में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले प्रियांश को भी गिरफ्तार किया गया, सभी आरोपी के जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया। पूर्व मेें गिरफ्तार आरोपीगण- 1.रानी प्रजापति पति दीपक कुमार प्रजापति उम्र 32 साल निवासी केके नगर आगरा उत्तरप्रदेश। 2.दिव्या पति महेन्द्र गंधर्व

उम्र 43 साल निवासी माता मंदिर के पास देशवाली मोहल्ला, दोराहा थाना दोराहा जिला सीहोर। वर्तमान मेें गिरफ्तार आरोपी 3.कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ मुकेश शर्मा निवासी भोपाल 4.राधा बाई उर्फ निम्मू बाई पत्नी सोनारायण मीना उम्र 50 साल निवासी कालानी नगर इंदौर 5.अनवर पिता रईस खा मुसलमान उम्र 42साल निवासी लेखी थाना कांटाफोड़ देवास 6.प्रियांश पिता धर्म प्रकाश उम्र 22 साल निवासी विदिशा सहयोगी योगदान- ASI रामकृष्ण गोर, आर. आनंद, आर. प्रकाश, मआ प्रीति, सैनिक रामसुखी, साइबर सेल सीहोर का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top