रामदेव बाबा मंदिर में कलश पूजन किया, मंदिर समिति की मांग पर 05 लाख की विधायक ने की घोषणा

समरसता कलश वंदन यात्रा आष्टा पहुची,विधायक के नेतृत्व में वार्ड 15 में की भव्य अगवानी,रामदेव बाबा मंदिर में कलश पूजन किया,मंदिर समिति की मांग पर 05 लाख की विधायक ने की घोषणा

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में भ्रमण कर रही संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650 वी की जन्म जयंती के उपलक्ष में निकाली जा रही समरसता कलश रथ यात्रा आज शाम आष्टा पहुची । ग्रामीण अंचल से उक्त रथ यात्रा वार्ड 15 से आष्टा नगर में प्रवेश किया । वार्ड 15 में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में उक्त रथ यात्रा की अगवानी नगर अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया,नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाडा ने भाजपा के सभी

पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ,जनप्रतिनिधियों के साथ की एवं कलश पूजन कर पुष्प अर्पित किये । आष्टा पहुची समरसता कलश रथ यात्रा वार्ड 15 इंद्रा कालोनी,कन्नौद रोड,मंडी गेट,अदालत रोड,से होते हुए गल चौराहे पर स्तिथ बाबा रामदेव मन्दिर पहुची यहा उपस्तिथ सभी नागरिको ने कलश का पूजन कर पुष्प चढ़ाये । रात्रि में मन्दिर में भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।आज दूसरे दिन उक्त रथ यात्रा कोठरी से गुराड़िया रूपचंद,मुबारकपुर,बागेर,भंवरा,भटनी,अरनिया राम,बमुलिया भाटी,जगमालपुर से होते हुए आष्टा नगर में प्रवेश किया ।इस अवसर पर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर

प्रमोद डोंगलिया देवास,टिकेंद्र प्रतापसिंह देवास,कमल अहीरवार देवास,मनीष जी डांगी,आष्टा नगर अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया,नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा,ऋतु जैन,कैलाश बगाना,रायसिंह मेवाडा, सुशील संचेती,तारा कटारिया,राजा कलेक्टर,विशाल चौरसिया,कुमेरसिंह मिठ्ठूपुरा सरकार,कृपालसिंह ठाकुर,धनरूपाल जैन,मोहित सोनी,संध्या बजाज,जितेंद्र सिटोलिया,अर्जुन ठाकुर,सुरेश परमार,देवकरण पहलवान,भगवत मेवाडा,अनिमेष सोनी,राजेश घेंघट,शिव प्रजापति,तोषनारायन भूतिया,हरेन्द्र ठाकुर,

भगवतशरण लोधी,कल्लु मुकाती,अनिल धनगर,मनोहर भोजवानी,दुलीचंद कुशवाह,प्रवेश शर्मा,सहित सभी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया । बाबा रामदेव मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम को सभी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कीयह यात्रा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी काशी स्थित श्री गोवर्धनपुर से प्रारंभ की गई है,जो आज आष्टा पहुची है ।

समरसता कलस में पवित्र जल और मिट्टी से भरे कलसो को रथ के माध्यम से संपूर्ण देश राज्य एवं जिला तहसील व गांव गांव तक पहुंचाया गया है । इससे यात्रा मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता का भाव पैदा करना एवं संत रविदास जी महाराज के विचारों को आम जनता तक पहुंचना है । इस यात्रा का गांव-गांव एवं नगरों में पवित्र कलश की पूजा अर्चना की जा रही है । जिसमें सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं । इसी को लेकर आज विधानसभा क्षेत्र के ग्रामो में कलश वंदन यात्रा में कलश की पूजा अर्चना कर यात्रा का भव्य स्वागत किया ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक लोग मातृशक्ति भी उपस्थित थे । रेकवाल समाज के अध्यक्ष अरविंद रेकवाल की मांग पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने 05 लाख रुपये मंदिर में विकास कार्य हेतु देने की घोषणा की ।कार्यक्रम का संचालन विशाल चौरसिया ने एवं आभार देवकरण पहलवान ने किया । कार्यक्रम में भजनों का कार्यक्रम भी आयोजित किया एवं सभी को प्रसाद वितरण किया ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top