राजश्री कॉलेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ

राजश्री कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज आष्टा में प्रतिवर्षानुसार आयोजित होने वाली ‘प्रतिभा खोज परीक्षा’ का भव्य समापन हुआ। शनिवार को महाविद्यालय परिसर में परीक्षा का परिणाम घोषित कर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक शामिल हुए। पुरस्कारों की रही धूम प्रतियोगिता में पदमा परमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी, जिन्हें मुख्य अतिथियों राकेश परमार एवं मदन परमार द्वारा लैपटॉप प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे सुमित फुलवान को पर्सनल कंप्यूटर और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले

विशाल मेवाड़ा को एलइडी टीवी देकर सम्मानित किया गया। चतुर्थ व पांचवें स्थान पर रहे राजेश मेवाड़ा और नितेश मेवाड़ा को मिक्सर ग्राइंडर भेंट किया गया। इसी क्रम में छठे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को साउंड सिस्टम, 11 से 15 स्थान तक आयरन (प्रेस), 16 से 20 तक डॉक्यूमेंट फाइल और 21 से 50वें स्थान तक के विद्यार्थियों को आकर्षक फ्रेम प्रदान किए गए। उत्साहवर्धन हेतु 50 के बाद के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पेन वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश मेवाड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय संचालक बी.एस. परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार,

मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, राहुल सेन, रामवती मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, द्वारकाप्रसाद करमोदिया, पुष्पा मेवाड़ा, पूजा परमार, अखिलेश सक्सेना, पूजा मेवाड़ा, माया मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, रंजना परमार, मनोहर लाल, विनोद मीणा, रवि मेवाड़ा, अरविंद यादव, रीना यादव, शिवराम परमार एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। संचालक बी.एस. परमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का मंच मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top