राजश्री कॉलेज आष्टा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आष्टा। स्थानीय राजश्री कॉलेज में आज स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया और भारत माता के जयकारों से परिसर गूंज उठा। अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों और स्टाफ को देश निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय संचालक महोदय श्री बी.एस. परमार द्वारा अपना उद्बोधन देते हुवे कहा “आदरणीय प्रभारी प्राचार्य जी, मीडिया प्रभारी, मेरे प्रिय शिक्षक साथियों और गैर-शैक्षणिक स्टाफ के सभी कर्मठ सदस्यों, आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आज का यह दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि उन अनगिनत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को नमन करने का दिन है, जिनकी वजह से आज हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं। एक शैक्षणिक संस्थान होने के नाते, हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। देश की सीमा पर खड़े सैनिक यदि हथियारों से भारत की रक्षा करते हैं, तो हम शिक्षक और शिक्षाविद अपनी कलम और ज्ञान से देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। राजश्री कॉलेज का हर एक स्टाफ सदस्य देश सेवा में अपना योगदान दे रहा है, क्योंकि हम मिलकर राष्ट्र के युवा वर्ग को सही दिशा और संस्कार दे रहे हैं।

आइए, आज के इस पावन पर्व पर हम सब यह संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करेंगे। हम विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि देशप्रेम और अनुशासन की शिक्षा भी देंगे। जब हमारा युवा सशक्त होगा, तभी हमारा भारत आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनेगा। इस गौरवमयी अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय संचालक श्री बी.एस. परमार, प्रभारी प्राचार्य अर्जुन परमार एवं मीडिया प्रभारी मनोज कमलोदिया, सविता बैरागी, राहुल सेन, रामवती मेवाड़ा, प्रहलाद मेवाड़ा, द्वारकाप्रसाद करमोदिया, पुष्पा मेवाड़ा, पूजा परमार, अखिलेश सक्सेना, पूजा मेवाड़ा, माया मेवाड़ा, ममता तिवारी, कविता भूतिया, रंजना परमार, मनोहर लाल, विनोद मीणा, रवि मेवाड़ा, अरविंद यादव, रीना यादव, सुनील तोमर एवं शिवराम परमार सहित सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन के साथ मिठाई वितरण किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top