

आष्टा, 1 मई 2026 (शुक्रवार)।नगर की सुप्रसिद्ध माँ पार्वती धाम गौशाला में निरंतर चल रही गौसेवा की पावन श्रृंखला में आज महालक्ष्मी महिला मंडल ने अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए सराहनीय सेवा कार्य किया। गौशाला में वर्तमान में 100 से अधिक बेसहारा, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की सेवा दानदाताओं के सहयोग से की जा रही है।महालक्ष्मी महिला मंडल की सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरी सब्जियां, सुदाना एवं पौष्टिक पशु आहार अपने हाथों से खिलाया तथा

उनके लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था भी की। इस सेवा कार्य के माध्यम से मंडल की महिलाओं ने गौसेवा का पुण्य लाभ अर्जित किया।इस अवसर पर मंडल द्वारा गौमाताओं के आहार एवं जल व्यवस्था हेतु 2100 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की गई, जिसे गौशाला समिति ने सहर्ष स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।गौशाला समिति ने जानकारी दी कि आगामी वर्षभर के लिए गौवंश के आहार हेतु भूसे का संग्रहण किया जा रहा है, जो जनसहयोग से ही संभव है।समिति की अपीलमाँ पार्वती धाम गौशाला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी (पत्रकार), श्रीमती कविता दीदी, रवि कामरिया, सचिव एडवोकेट सुनील कचनेरिया,

विशेष सहयोगी विपिन सिंगी, महासचिव पंकज यादव,अनील धनगर, एवं कोषाध्यक्ष संजय सुराणा ने नगर के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की है कि वे गौमाताओं के आहार एवं भूसे की व्यवस्था हेतु यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि “आपका छोटा सा योगदान भी गौसेवा के इस महायज्ञ में अमूल्य आहुति के समान है।”अंत में समिति ने महालक्ष्मी महिला मंडल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार करते हैं और गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

