
आष्टा । महाराष्ट्र प्रान्त में कई चातुर्मास करने के बाद अब महाराष्ट्र से गुजरात स्तिथ जैन तीर्थ पालीताना की ओर साध्वी मंडल के बढ़ते चरण आज धर्म नगरी आष्टा पहुचे । आज प्रातः नगर की पवित्र पावनी पार्वती नदी पुल से पूज्य साध्वी सूर्य ज्योति श्री महाराज साहब, परम पूज्य साध्वी शासन ज्योति श्रीजी महाराज साहब आदि पांच ठाणा का भव्य आष्टा नगर प्रवेश हुआ । साध्वी मंडल के नगर प्रवेश से नगर धर्ममय नजर तो आया लेकिन अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय यह था कि दीक्षा के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत, हमारे नगर की लाडली बेटी, जिसने संयम ग्रहण कर सुरणा परिवार को गौरवांवित किया ऐसी परम पूज्य साध्वी सूर्य ज्योति श्री महाराज साहब एवं परम पूज्य साध्वी शासन ज्योति श्रीजी महाराज साहब आदि पांच ठाणा का प्रथम नगर आगमन हुआ । मंगल प्रवेश का जुलूस सुराणा निवास पहुचा जहाँ मंगल प्रवचन आदि सम्पन्न हुए । पूज्य साध्वी मंडल के दर्शन करने एवं पूज्यश्री का आशीर्वाद लेने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सुराणा निवास पहुचे ओर साध्वी मंडल के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया । इस अवसर पर श्रीसंघ अध्यक्ष पवन सुराणा, कमल सुराणा, प्रबल सुराणा राजकुमार साहू,जितेन्द्र साहू ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,नागिनचंद्र जैन, सुशील संचेती, रूपेश राठौर,दिनेश सोनी,प्रदीप धाड़ीवाल,सुमित मेहता,प्रभात धाड़ीवाल,सौरभ जैन आदि भी साथ थे । सभी ने वंदन कर पूज्य साध्वी जी महाराज साहब का आशीर्वाद लिया ।
चित्र
विधायक कार्यालय आष्टा