मप्र शासन की योजनाओं का छुटे पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना इन शिविरों का है उद्देश्य-विधायक गोपालसिंह इंजीनियरजनपद में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर संपन्नशिविर में 2987 आवेदन प्राप्त हुए हैं,जिसमें से लगभग 2480 आवेदनों का किया निराकरण

आष्टा । मप्र शासन का इन जनकल्याण शिविरों को लगाने का प्रमुख उद्देश्य यह है की मप्र में शासन की जितनी भी जनकल्याणकारी हितग्राहीमूलक योजनाएं चल रही है,उन योजनाओं के लाभ से कोई पात्र हितग्राही वंचित तो नही है,अगर वो वंचित है तो उसे उस योजना का लाभ इन शिविरों के माध्यम से दिया जाये उक्त उदगार आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनपद पंचायत में तीन दिवसीय लगे जनकल्याकारी शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने बताया कि शासन के 23 विभागों की 110 योजनाओं से नागरिकों को पात्रतानुसार सहयोग करने एवं लाभ दिलाने हेतु विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है ।

कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना से वंचित नहीं रहे,विधायक ने कहा कि हमारी सरकार हर जरूरतमंद को आवश्यक मदद एवं अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सहयोग प्रदान करने लिए दृढ़ संकल्पित है,उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म से ले कर उसके पालन-पोषण,स्वच्छता ,स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार,आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा हेतु विभिन्न पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन शासन द्वारा पात्र हितग्राहियों के लिए किया जा रहा है ।कार्यक्रम को नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,पूर्व मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह मेवाडा आदि ने

भी संबोधित कर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 साल की उपलब्धियों,विकास कार्यो एवं मप्र शासन की योजनाओं से सभी को अवगत कराया गया । स्मरण रहे मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक विकासखण्ड और नगरीय निकायों में 03 दिवसीय जनकल्याण शिविरो का आयोजन किया गया है । उक्त अभियान का प्रमुख उद्देश्य पात्र लेकिन वंचित हितग्राहियों को सहायता एवं लाभ दिलाना है,आष्टा विकासखण्ड में 03 दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन दिनांक 12,15 एवं 16 जून को किया गया । शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्या कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार व्यास द्वारा

अभियान के उद्देश्य के बारे में अपने संबोधन में मंचासीन पदाधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों को जानकारी दी गई । मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार व्यास द्वारा बताय गया कि अभी तक शिविर के दौरान लगभग 2987आवेदन प्राप्त हुए हैं,जिसमें से लगभग 2480 आवेदनों का निराकरण भी संबंधित विभागों द्वारा किया जा चुका है । आयोजित शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं जैसे -पेंशन स्वीकृति आदेश ,ई-संबल कार्ड वितरण ,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) अंतर्गत प्रोत्साहन राशि का वितरण ,उद्धानिकी विभाग से मसाला यूनिट की स्थापना हेतु हितग्राही को लाभ वितरण ,संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को अनुग्रह सहायता राशि भुगतान का स्वीकृति पत्र ,

आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदियों को लाभ वितरण ,विवाह प्रमाण पत्र ,लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभार्थी आदि का हितलाभ वितरण जनपद एवं नगर पालिका आष्टा द्वारा मंचासीन सभी अतिथियों के हाथों वितरित किया गया ।कार्यक्रम में एसडीएम नितिन टाले, तहसीलदार रामलाल पगारे,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गजराज सिंह पटेल ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा,सुशील संचेती,मैना मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य,वीरेन्द्र सिंह ठाकुर जसमत,पार्षद रवि शर्मा,विष्णु परमार,रोहित महांकाल,मेहमूद अंसारी ,जनपद सदस्य प्रतिनिधि छोटेलाल पहलवान, महेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में हितग्राही मातृशक्ति उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार जनपद पंचायत -आष्टा के ब्लॉक समन्वयक (एसबीएम-ग्रा.) गौरव राठौर द्वारा व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top