भानाखेड़ी में चल रही भागवत कथा में विधायक गोपाल सिंह इजीनियर हुए शामिल, टीन शेड के लिये 11 लाख एवं पंचायत को पानी का टैंकर देने की घोषणा की

विश्वास,विकास और जनकल्याण के 12 साल-बेमिसालप्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर विधायक इंजीनियर ने किया जावर मंडल का दौरा, भानाखेड़ी में चल रही भागवत कथा में हुए शामिल,टीन शेड के लिये 11 लाख एवं पंचायत को पानी का टैंकर देने की घोषणा की। आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए बिना रुके,बिना थके,बिना कोई छुट्टी लिये चरैवेति चरैवेति के मूल मंत्र को लेकर लगातार 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर इन 12 वर्षो की विकास,विश्वास और जनकल्याण के किये कार्यो उपलब्धियों को बताने भारतीय जनता

पार्टी संगठन के निर्देशों के पालन में आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के मंडलो का जो दौरा शुरू किया उसके तहत आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह के साथ जावर मंडल का दौरा ग्राम पिपलिया सलारसी से शुरू कर ग्राम ग्वाला,बरछापूरा, सतबडा, गल्लाखेड़ी होते हुए शाम को ग्राम भानाखेड़ी पहुचे एवं यहा सात दिवसीय चल रही श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए एवं व्यास गादी पर विराजिय पूज्य श्री वैष्णवी वैष्णव जी के श्रीमुख से हो रही भागवत कथा का श्रवण कर उनका स्वागत सम्मान किया ।इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने

अपने संबोधन में कहा की देश के प्रधान सेवक के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को एक ही पद पर रहते हुए जनता की सेवा करते 12 साल पूर्ण हो गये । पार्टी के निर्देश पर हम सभी मंडलो के ग्राम ग्राम के दौरे कर 12 साल की उपलब्धियों को,विकास को बताने,जनता से मिलने,उनसे संवाद करने उनके द्वार तक जा रहे है । 12 साल में प्रधानमंत्री जी ने देश का नाम विश्व मे ऊंचा किया है वही देश मे विकास का इतिहास लिखा है । मप्र में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश को 2047 तक विकसित प्रदेश बनाने के लिये तेजी से कार्य हो रहे है । लाडली बहनाओ को मान सम्मान मिल रहा है,

हर माह उनके खाते में अभी 15 सो आ रहे है जो बढ़ कर 3 हजार तक होंगे । भानाखेड़ी में लाडली बहनाओ की मांग पर विधायक ने टीन शेड के लिये 11 लाख रुपये एवं पंचायत को एक पानी के टैंकर देने की घोषणा की । स्मरण रहेभाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद पर कार्य करते हुए श्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष विश्वास,विकास एवं लोक कल्याण के पूर्ण होने पर 10 जून से पार्टी के निर्देशानुसार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर चलो ग्राम की ओर, के तहत ग्राम ग्राम पहुच रहे है । 13 जून को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जावर मंडल के ग्रामो का दौरा करते हुए भानाखेड़ी पहुचे एवं कथा श्रवण की ।दौरे के दौरान सभी ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों,बूथ अध्यक्षो,

कार्यकर्ताओ,वरिष्ठजनों से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने घर घर पहुच चौपाल लगा कर भेंट कर उनसे संवाद किया । इस अवसर पर ग्रामीणजनों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल की उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया एवं ग्रामीण जनों की समस्याओं को भी सुना ओर उनके हल करने का आश्वासन दिया । प्रत्येक ग्राम में पार्टी के व ग्राम के वरिष्ठ जनों के निवास पर पहुच कर उनका स्वागत सम्मान कर उनका अभिनन्दन किया ।

दौरे के दौरान पार्टी के निर्देशों के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत पौधरोपण भी किया । दौरे के दौरान विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के साथ जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,जावर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज वैद्य,महेंद्रसिंह गऊखेड़ी,मंडल महामंत्री राजा ठाकुर,बूथ अध्यक्ष हरेन्द्र ठाकुर,सरपंच मदनसिंह,महेंद्रसिंह पटेल,अर्जुन मेहतवाड़ासहित ग्रामो के बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति के सदस्य,कार्यकर्ता,ग्रामीणजन,सरपंच बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top