भैरूंदा पुलिस की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही- 77.400 लीटर अवैध शराब, क़ीमती 33,500/- और मारुति वेन को जप्त किया गया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार विवरण- अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सीहोर पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भैरूंदा निरीक्षक घनश्याम दांगी के नेतृत्व में भैरूंदा पुलिस ने त्वरित एवं सटीक कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

घटनाक्रम:- 22.7.26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक नीले रंग की मारुति वैन क्रमांक MP-09-BA-9741 में अवैध शराब भरकर रेहटी से भैरूंदा की ओर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम अकावलिया एवं राला के बीच पुलिया के पास घेराबंदी की।कुछ ही देर बाद संदिग्ध वाहन दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक वाहन को तेज गति से भगाने लगा, किन्तु पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से वाहन को सुरक्षित रोक लिया।वाहन में सवार व्यक्तियों ने पूछताछ में अपने नाम तूफान सिंह तोमर एवं करण उर्फ करन धुर्वे बताए।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट से 06 पेटी देशी शराब (54 लीटर) एवं 03 पेटी बीयर (23.400 लीटर) बरामद हुई। आरोपी शराब के परिवहन एवं स्वामित्व संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस द्वारा कुल 77.400 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹33,500/-, तथा परिवहन में प्रयुक्त मारुति वैन क्रमांक MP-09-BA-9741 क़ीमती 2,00000/- रू को विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना जारी है। जप्ती का विवरण:- 1.देशी शराब : 06 पेटी (54 लीटर)बीयर : 03 पेटी (23.400 लीटर)

कुल मात्रा : 77.400 लीटर, अनुमानित कीमत₹33,500/-2.मारुति वैन क्रमांक MP-09-BA-9741 क़ीमती 2,00000/-रू कुल 2,33,500/-रू क़ीमती मशरूका *गिरफ्तार आरोपी:- 1.तूफान सिंह तोमर, पिता चैनसिंह तोमर, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम देलावाड़ी, थाना रेहटी, जिला सीहोर।2.करण उर्फ करन धुर्वे, पिता पूनम धुर्वे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गुराड़िया कला, थाना माखननगर, जिला नर्मदापुरम। सराहनीय योगदान:- इस सफल कार्यवाही में प्रधान आरक्षक दीपक यादव (166), प्रधान आरक्षक प्रकाश नर्रे (536), आरक्षक सचिन कालेन (826), आरक्षक सतेन्द्र (861), आरक्षक रविन्द्र मेहर (795) एवं आरक्षक राहुल बघेल (787) और साइबर सेल सीहोर का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

आष्टा । भगवान जगन्नाथ जी अपनी मौसी के घर आनंद धाम बुधवारा स्तिथ निवास पर पधारने के उपलक्ष्य में 7 दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन किया गया है ।भागवत कथा के छठे दिवस में भागवत कथा के माध्यम से पंडित कन्हैयालाल शर्मा ने रुक्मणी मंगल विवाह एवं अनेक कथाओं का विस्तार से वर्णन किया एवंसभी भक्तों को कथा का श्रवण कराया ।आनन्द धाम बुधवारा पर दिनांक 17 जुलाई से 23 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है । भागवत कथा में आज पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार एवं मित्रगण सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, मनोज काका,गोविंद सोनी, दिनेश सोनी,

मनोज पाठक,राजू गुप्ता, संजय वर्मा,भवानी शंकर शर्मा,भुरु नारायण मुकाती, पहलवान देवकरण मालवीय,श्रीमती लता कल्लू मुकाती,दीपक सोनी, प्रेम नरायण शर्मा, हरियाणा शर्मा, मिट्ठू पुरा सरकार, दुर्गेश पाठक, मधुबाला पाठक,जगदीश ओमप्रकाश सोनी, जितेंद्र वैष्णव,मोना ठाकुर,ओम प्रकाश मिश्रा भोपाल , क्षमा शर्मा , जगदीश पाटीदार, बृजमोहन सोनी, शिव श्रीवादी, दीपेश गौतम, शीला शर्मा, राधा शर्मा,आनंद लछमी शर्मा, रमा प्रतिभा शर्मा गजेन्द्र शर्मा, चंद्रेश माधवी शर्मा, मधुराज आदि भक्तगण उपस्थिति रहे एवं भागवत का श्रवण किया गया पंडित गजेंद्र शास्त्री धर्माधिकारी ने सभी नगर वासीयो से कथा में पधार कर धर्म लाभ उठाने की अपील की है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top