भंवरा ग्राम को मिली 4 करोड़ के सीसी रोड की बड़ी सौगात…..दिल्ली और भोपाल में नरेन्द्र मोदी-डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में आपकी सरकार है,विकास की चिंता ना करे, हर ग्राम का होगा सम्पूर्ण विकास-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, विधायक ने 4 करोड़ की लागत से भंवरा से सिध्देश्वर धाम तक बनने वाले सीसी रोड का किया भूमिपूजन, भंवरा में राजाभोज की लगेगी प्रतिमा,5 लाख की घोषणा की 65 लाख के अन्य विकास कार्यो के विधायक ने भूमिपूजन-लोकार्पण किये

आष्टा । दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मप्र में डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में आपके द्वारा बनाई आपकी सरकार है, के होते हुए आप ग्राम ओर नगर के विकास की चिंता ना करे,विकास की चिंता करने का काम आप मुझ पर छोड़ दे 5 साल में हर ग्राम,नगर में विकास का इतिहास लिखा जायेगा,आपका विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आष्टा से लेकर भोपाल तक ओर जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक प्रयास करेगा और विकास की सौगातें ला कर रहेगा ।बीते माह 12 अप्रेल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने आष्टा को 200 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात दी और मंच से करोड़ो के विकास कार्यो की घोषणा की जिसे आप सब ने देखा और सुना है । इस लिये आपकी सरकार के होते हुए विकास की चिंता ना करे,हर ग्राम,नगर का सम्पूर्ण विकास होगा ।

उक्त उदगार ग्राम पंचायत भंवरा में 4 करोड़ 01 लाख की लागत से बनने वाले भंवरा से सिध्देश्वर धाम तक सीसी रोड के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहे । ग्राम भंवरा पहुचने पर ग्रामीणों ने सरपंच हरिओम पिंटू परमार के नेतृत्व में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत किया गया । भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की चुनाव जीतने के बाद जब में सिध्देश्वर धाम दर्शन करने पहुचा था तभी यह प्रण लिया था कि बाबा जब तक आपके यहा तक का कंक्रीट रोड नही बना दूंगा तक तक नही आऊंगा । आज भूमिपजन किया है जल्द ही हम सब रोड निर्माण के बाद बाबा के दर्शन करने चलेंगे । विधायक इंजीनियर ने कहा की भंवरा क्षेत्र में अभी तक करोड़ो के काम हुए और चल रहे है,ये काम मे नही करा रहा हु,ये तो आप सब के आशीर्वाद के साथ भंवरा वाली ईलाही माता जी करवा रही है ।

हम सब तो उनसे आशीर्वाद लेने आते है । विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में आष्टा को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। मुख्यमंत्री जी ने बीते माह 200 करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर आष्टा क्षेत्र को सौगातें दी है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के साथ मप्र 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित मप्र के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है,लगभग ढाई वर्ष से अधिक के कार्यकाल में आष्टा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ के विकास कार्य हुए है जो आप सब के सामने है । क्षेत्र के सभी ग्रामो में साफ,स्वच्छ पानी प्रत्येक नागरिक को मिले इसके लिये क्षेत्र में 14 सो करोड़ की जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर को नल से जल योजना प्रगति पर है ।

इससे 283 ग्राम के हजारों परिवार लाभांवित होंगे । जल्द ही भंवरा के अन्नदाताओं को नर्मदा मैय्या का जल भी उपलब्ध कराएंगे फिर आपको नेमावर जाने की जरूरत नही होगी यही नर्मदा स्नान हो जायेगा । सिंचाई के क्षेत्र में वृध्दि को लेकर क्षेत्र को नर्मदा पार्वती लिंक योजना जो कि ढाई सौ करोड़ की है का कार्य अंतिम चरण में है इस ही वर्ष के अंत तक हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुचे ये लक्ष्य है । इससे क्षेत्र में एक लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का रकबा बढेगा,किसानों की आय में वृध्दि होगी,किसान भाई फिर दो की जगह तीन फसल पैदा कर अपनी आय में वृध्दि करेगा । आष्टा क्षेत्र हरा भरा होगा । इस योजना से लगभग 268 ग्राम लाभान्वित होंगे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को जल संकट का सामना ना करना पड़े इसके लिये हमने विधायक निधि से करीब 100 ग्राम पंचायतों में टैंकर दिये है,शेष को भी जल्द देंगे नई बनी पंचायतों में पंचायत भवन स्वीकृत हुए है एवं कई ग्रामो में मांगलिक भवन स्वीकृति प्राप्त हो गई है । दो वर्ष में विधायक निधि 5 करोड़ से पूरे विधानसभा क्षेत्र में नागरिको की मांग पर विकास के कार्य कराये गये है ।

आज हमारे किसान भाइयो को किसान सम्मान निधि उनके खाते में प्रधानमंत्री जी पहुचा रहे है । हमारी सरकार रोटी,कपड़ा,मकान,शिक्षा,स्वास्थ के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है । आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का गम्भीर बीमारियों का ईलाज मुफ्त हो रहा है,देश के 82 करोड़ गरीबो को मुफ्त अनाज मिल रहा है ताकि मेरे देश का कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना सोये । आज सत्ता से वंचित कांग्रेस सोशल मीडिया पर वीडियो बना कर हमारे क्षेत्र के किसानों को भड़काने का काम कर रहे है,में उन कांग्रेसियों से पूछना चाहता हु,तुम्हारी 50 से 60 साल तक देश प्रदेश में सरकार रही लेकिन कांग्रेस ने इस देश के ग्राम,गरीब,पीड़ित,शोषित,महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिये क्या किया । जब कांग्रेस की सरकार थी तब वो गरीबी दूर करने की बात करती थी और गरीब को ओर गरीब करके छोड़ देती थी । कांग्रेस ने 60 साल तक केवल जनता को धोखा दिया,झूठ बोला,ओर बस उनके वोट लिये वोट लेकर उनेह भूल गई ।

ये कांग्रेस का चरित्र है जिसे देश की जनता समझ गई यही कारण है की देश के 22 राज्यो की जनता ने कांग्रेस को उखाड़ फेंका ओर कमल की सरकार बना कर अपने अपने अपने राज्यो के विकास के द्वार खोल दिये । विधायक ने ताजा उदाहरण बंगाल का दिया जहाँ 15 साल से ममता की सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया है । जनता समझ गई है की देश प्रदेश का विकास केवल भाजपा ही कर सकती है । आज हमारे अन्नदाताओं की मेहनत से गेंहू की बंपर पैदावार हुई है,सरकार किसानों का एक एक दाना खरीदेगी किसान भाई चिंता ना करे,आज अधिक पेदाबार होने से किसानों की आय बढ़ी है,ज्यादा गेंहू पैदा हुआ है,खरीदी केंद्रों पर आवक भी बढ़ी है,सबका गेंहू तुलेगा यह घोषणा हमारे मुख्यमंत्री जी ने की है । कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर ने सभी की मांग पर ग्राम में राजाभोज जी की प्रतिमा लगाने के लिये 05 लाख की राशि की भी घोषणा को दोहराया ।

ग्राम भंवरा पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर माँ ईलाही माता के मंदिर पहुचे,मातारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया ।आयोजित कार्यक्रम में आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम पंचायत भंवरा में 25 लाख 50 हजार की लागत से बने सामुदायिक भवन (माताजी प्रांगण में) का लोकार्पण,25 लाख की लागत से ग्राम पंचायत भंवरा में अंबेडकर कॉलोनी में बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमि पूजन,10 लाख की लागत से ग्राम पंचायत भंवरा में वृंदावन कॉलोनी का सीसी रोड का भूमि पूजन एवं 05 लाख की लागत से बने सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम भंवरा में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण सभी की उपस्तिथि में किया ।करोड़ो के विकास की सौगातें देने पर ग्राम भंवरा के सभी नागरिको ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम का संचालन अंकुर परमार ने किया एवं आभार सरपंच हरिओम पिंटू परमार ने व्यक्त किया ।भूमिपूजन कार्यक्रम में सरपंच हरिओम पिंटू परमार,सुनील परमार,शंकरलाल परमार चेयरमैन, अर्जुन पटेल,ज्ञानसिंह ठाकुर,आजबसिंह सरपंच,देवीसिंह भगतजी ,माखनसिंह डॉक्टर,जितेन्द्र परमाल,हिन्दुसिंह डॉक्टर,दिलीप प्रधान,सहित बड़ी संख्या में सरपंच, भाजपा के पदाधिकारी,कार्यकर्ता,ग्रामीणजन, उपस्तिथि थे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top