ब्लॉक कांग्रेस ने आष्टा में अव्यवस्थित बिजली कटौती और फायर ब्रिगेड व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

आष्टा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा द्वारा नगर में लगातार हो रही अव्यवस्थित बिजली कटौती एवं नगर पालिका की फायर ब्रिगेड व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी के नेतृत्व में दिया गया।ज्ञापन में बताया गया कि आष्टा नगर में बिना पूर्व सूचना बार-बार बिजली कटौती किए जाने से आमजन, व्यापारी, मरीज एवं छोटे व्यवसाय प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि

विद्युत विभाग द्वारा लोड शेडिंग के नाम पर मनमानी तरीके से बिजली काटी जा रही है, जबकि आष्टा एक बड़ा एवं अनुविभागीय नगर है।साथ ही ज्ञापन में नगर पालिका की फायर ब्रिगेड व्यवस्था को भी अपर्याप्त बताया गया। हाल ही में बायपास चौपाटी क्षेत्र में हुई आगजनी की घटना का उल्लेख करते हुए कहा गया कि नगर में पर्याप्त संसाधनों एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं है, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।ब्लॉक कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि अव्यवस्थित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाकर नियमित एवं सुचारु विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा फायर ब्रिगेड व्यवस्था को आधुनिक संसाधनों एवं पर्याप्त कर्मचारियों के साथ सशक्त किया जाए तथा आगजनी से प्रभावित व्यापारियों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, वरिष्ठ पार्षद हिजफुररहमान भैया मियाँ, जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ मीना सिंगी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोबाल सिंह मुगली, रमेशचंद मुकाती, सोबालसिंह बागेर, विनीत सिंगी, भैया एमपी, इदरीस मंसूरी, घनश्याम जांगड़ा, चन्दर सिंह ठाकुर, सोहेल मिर्जा, खालिद पठान, राजकुमार मालवीय, नरेन्द्र कुशवाह, तौसीफउद्दीन,

सलीम अंसारी, महमूद अंसारी, प्रदीप सिंह भाटी, गोरे मियाँ, नानूराम कासनया, अमित पटेल , संदीप सिंह ठाकुर, पंकज मुकाती, डॉ हरि मेवाडा, स्वरूप जवारिया, अर्जुन अजय, श्याम पटेल, बंशी बांबे, इमरान खान नफीस शाह , रूपसिंह गोरिया, मुकेश मालवीय, महेश पटेल, राजकुमार ठाकुर, प्रदीप जाट, नितेश ठाकुर, अमजद पटेल, अनार सिंह चौहान, देवराज मालवीय, सुरेन्द्र ठाकुर, राहुल ठाकुर, रिजवान ख़ान, कृपाल तोमर, मोतीसिंह, महेश पटेल , भरत वर्मा, विष्णु बांबे, दिलीप मालवीय आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top