ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा द्वारा ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, प्रभारी महासचिव श्री हरीश चौधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती के निर्देशानुसार कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से आष्टा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया की विशेष बात यह है कि ग्राम पंचायत कमेटियों का

गठन ग्राम के नागरिकों की सहमति से किया जा रहा है, ताकि संगठन की विचारधारा और कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सके। इसी क्रम में आष्टा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर पंचायत कमेटियों का गठन किया जा रहा है।श्री मेमदाखेड़ी ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आष्टा की कुल 48 पंचायतों में से अब तक 36 पंचायत कमेटियों का गठन पूर्ण किया जा चुका है।

शेष पंचायतों में भी तय समय-सीमा के भीतर कमेटियों का गठन कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराया जाएगा। प्रत्येक पंचायत कमेटी में एक अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेस सेवादल, अनुसूचित जाति एवं जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।इस पंचायत गठन की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें सभी वर्गों और संगठनों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिससे कांग्रेस संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त हो सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top