आष्टा नगर में दो दिगंबर मुनि संघों का हुआ मंगल नगर प्रवेश, विधायक ने की अगवानी, चरण वंदन कर लिया आशीर्वाद, 29 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास

आष्टा। नगर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र, किला मंदिर में इस वर्ष आयोजित होने वाले चातुर्मास को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। आज दोनों मुनि संघों का इंदौर नाके से भव्य नगर प्रवेश हुआ । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने इंदौर नाके पर मुनिश्री की अगवानी की । विधायक ने नगर प्रवेश पर मुनिश्री के चरण वंदन कर आशीर्वाद लिया । चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति, श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति एवं श्री मुनि सेवा संघ द्वारा आज नगर प्रवेश पर पूरे नगर को धर्ममय स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर स्वागत,तोरण द्वार,बेनर,फ्लेक्स,झंडों से सजाया गया था ।

प्रमुख मार्गों पर आकर्षक रंगोलियां बनाई गई । चातुर्मास समिति के प्रमुख मनोज गोपी सेठी एवं अमन जैन ने बताया कि आज 26 जुलाई, रविवार को प्रातः 8 बजे इंदौर नाका स्थित अरिहंतपुरम पर दो दिगंबर मुनि संघों का शुभ मुहूर्त में मंगल नगर प्रवेश शुरू हुआ । चातुर्मास हेतु आज समाधि सम्राट, वात्सल्य रत्नाकर पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर महाराज के शिष्य मुनि श्री मुनि सागर महाराज एवं ऐलक श्री मंथन सागर महाराज ससंघ तथा आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री अभेद सागर महाराज एवं आष्टा नगर गौरव मुनि श्री अगर्भ सागर महाराजश्री का ससंघ मंगल प्रवेश हुआ । नगर प्रवेश पर भव्य जुलूस इंदौर नाका,

अरिहंतपुरम जैन मंदिर, पुराना बस स्टैंड, अस्पताल चौराहा, बुधवारा रोड, मानस भवन, नजरगंज, सिकंदर बाजार और बड़ा बाजार होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन किला मंदिर पहुचा। यहां धर्मसभा सम्पन्न हुई ।शोभायात्रा में समाज के विभिन्न मंच, मंडल, महिला मंडल एवं जैन पाठशालाओं के बच्चे आकर्षक वेशभूषा, धार्मिक झांकियों और कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से शामिल हुए । चातुर्माससमिति ने बताया कि 29 जुलाई से चातुर्मास का विधिवत शुभारंभ होगा। चातुर्मास के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, पूजन, स्वाध्याय, धार्मिक अनुष्ठान, संस्कारमय कार्यक्रम एवं विविध आध्यात्मिक आयोजन होंगे, जिससे पूरे नगर का वातावरण धर्ममय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेगा।

Oplus_16908288

दिगंबर जैन पंचायत समिति, श्री मुनि सेवा संघ एवं चातुर्मास धर्म प्रभावना समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित चातुर्मास में प्रतिदिन मंदिर जी मे पधारे ओर धर्मलाभ एवं पुण्यार्जन प्राप्त करे ।आज भव्य अगवानी के अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,नपा एवं जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाडा,रूपेश राठौर,सुशील संचेती,भुरू खा, विशाल चौरसिया,कालू भट्ट,भुरू मुकाती,मोहित सोनी,रवि शर्मा,कल्लु मुकाती,मनोहर भोजवानी,सौरभ जैन,अनिल धनगर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि समाज बंधु,श्राविकाएं मंगल अगवानी के अवसर पर उपस्तिथ रहे ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का प्रत्येक एपिसोड हमे नये क्षेत्रो में कार्य करने की नई प्रेरणा देता है- विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष के निवास पर विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात

आष्टा । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 136 वा एपिसोड विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने आज पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मनोहर भोजवानी के निवास पर सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ के साथ सुना । इस अवसर पर विधायक श्री इंजीनियर ने कहा की रोचक,प्रेरणादायी जानकारियों से भरा मन की बात का कार्यक्रम हमे नये नये कार्य करने की नई प्रेरणा देता है । उक्त कार्यक्रम में हमे देश के कई प्रान्तों में,दूर दराज के ग्रामो में कैसे कैसे नवाचार हो रहे है ये सब कुछ हमे कुछ नया करने की प्रेरणा देता है, हमे इनसे प्रेरणा लेना भी चाहिये । विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं को एक पेड़ माँ के नाम लगाने का आव्हान किया ।

आयोजित मन की बात सुनने के कार्यक्रम में पधारे सभी जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ का मनोहर भोजवानी परिवार के सभी सदस्यो ने स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भोजवानी परिवार के सभी सदस्यो का स्वागत सम्मान किया ।इस अवसर पर रायसिंह मेवाडा, रूपेश राठौर,सुशील संचेती,चंदर भोजवानी,विशाल चौरसिया, मोहित सोनी, सौरभ जैन, अनिल धनगर,दुलीचंद कुशवाह, हरदेव मेवाड़ा,कल्लु मुकाती,मनोहर बैरागी,कमलेश ऋषि विश्वकर्मा,अवनीश पिपलोदिया,सुशील भोजवानी, किशन भोजवानी, कैलाश भोजवानी,दिलीप भोजवानी,नरेश भोजवानी,सुमित भोजवानी,कृपाराम मितवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top