
updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- आज सीहोर स्थित रविंद्र संस्कृतिक भवन टाउन हॉल शासकीय लाइब्रेरी में संचालित यूपीएससी एवं एमपीपीएससी निःशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं को अर्थशास्त्र पढ़ा रहे थे। इस दौरान उपस्थित छात्राओं को अर्थशास्त्र के अंतर्गत गरीबी को पढ़ाया। साथ ही इसके दो प्रकारों सापेक्ष गरीबी और निरपेक्ष ग़रीबी तथा गरीबी को कम कैसे किया जा सकता है इसे विस्तार से समझाया। इस दौरान सहायक संचालक आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा नेहा माहेश्वरी, शिक्षिका नीतू ,कविता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

तहसीलदार अमित सिंह ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को गरीबी मापन के निर्धारक जैसे कि लॉरेंज वक्र और गिनी गुणांक तथा इसे निर्धारित करने के लिए आई कई समितियों को विस्तार से बताया जैसे कि रथ फार्मूला, सुरेंद्र तेंदुलकर समिति, सी. रंगराजन समिति आदि। अंत में चर्चा के दौरान यह भी बताया कि हमें पढ़ते समय एक-एक घंटे के बीच में 10-10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिये जिससे हमारा दिमाग कुछ समय के लिए रिलैक्स हो सके और हमारी पढ़ाई प्रोडक्टिव हो सके। इस निःशुल्क कोचिंग क्लासेस को संचालित करने में सुभाष मानवता विकास समिति और

आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति का महत्वपूर्ण योगदान है। उल्लेखनीय है कि सीहोर प्रशासन और आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा के डायरेक्टर परीक्षित भारती के सहयोग से नि:शुल्क कोचिंग क्लासेस निरंतर संचालित हो रही है। क्लासेस में 2026 के एमपीपीएससी और यूपीएससी प्रीलिम्स को ध्यान में रखते हुए सप्ताहिक टेस्ट भी संचालित किया जा रहे हैं। साप्ताहिक टेस्ट का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद अभ्यर्थी इन नंबरों 8225060993 , 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं।

updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर 7746898041- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सीहोर के प्राचार्य डॉ. रोहिताश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश शासन से एमओयू संस्थान एसवीसीजीसी उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु द्वारा महाविद्यालय में संचालित कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत इंग्लिश स्पोकन] सॉफ्टस्किल एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय पर आयोजित 30 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का समापन दिनांक 20 दिसंबर 2025 को किया गया।

समापन समारोह में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीलचंद्र गुप्ता] जिला नोडल अधिकारी डॉ. गणेश लाल जैन] कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. हुमा अख्तर] कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के समिति सदस्य डॉ. सिद्धनाथ खजुरिया] श्री विशाल परमार] डॉ. अजयपाल प्रजापति] डॉ. नीलम कुशवाहा] डॉ. दीपक बाखोरिया एवं श्री सचिन जोशी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण श्री सचिन मीणा द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मैडल वितरित किए गए।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. शीलचंद्र गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कौशल आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला नोडल अधिकारी डॉ. गणेश कल जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संप्रेषण कौशल एवं तकनीकी दक्षता आज के प्रतिस्पर्धी युग की अनिवार्य आवश्यकता है। कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. हुमा अख्तर ने बताया कि यह शिक्षक आधारित प्रशिक्षण विद्यार्थियों के संप्रेषण कौशल] तकनीकी दक्षता तथा व्यक्तित्व विकास को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया]

जिससे वे आत्मविश्वास के साथ भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपना फीडबैक साझा करते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण से उनके अंग्रेज़ी बोलने के कौशल] कंप्यूटर ज्ञान] प्रेज़ेंटेशन स्किल तथा आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विद्यार्थियों ने इसे अपने करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। समापन समारोह का आयोजन ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे विद्याथर्यिों द्वारा किया गया एवं मंच संचालन बी.एससी. तृतीय वर्ष की छात्रा हिती शर्मा द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया गया जिसकी सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

