

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के मैना मंडल में आने वाली ग्राम पंचायत लोरस कला में आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम में होने वाले तीन बड़े विकास कार्यों का भूमि पूजन सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि में विधि विधान से किया ।आज विधायक इंजीनियर ने ग्राम में 25 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन,20 लालच से बनने वाली सीसी रोड,ग्राम छापरी में 20 लाख से बनने वाले टीन शेड,50 हजार से बनने वाले चबूतरे निर्माण का भूमिपूजन किया ।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने देश एवं प्रदेश को 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित मप्र बनाने का लक्ष्य तय किया है । ये लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब प्रत्येक ग्राम हमारा विकसित होगा । श्री इंजीनियर ने कहा की हम सब विकास कार्यो के माध्यम से विकसित भारत एवं मप्र के इस ही लक्ष्य को पूर्ण करने में जुटे है । हमारी सरकार रोटी,कपड़ा,मकान,स्वास्थ, शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर ग्रामो के विकास में जुटी है ।

विधायक ने अपना संकल्प दोहराया की विधानसभा क्षेत्र का हर गांव का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है। आष्टा विधानसभा के हर मंडल में, हर पंचायत तक विकास पहुंचाना मेरा संकल्प है।आयोजित कार्यक्रम कीअध्यक्षता जिला जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई ने की। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में मंच पर मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य, जनपद सदस्य ज्ञान सिंह मंडलोई,रामचंद्र परमार बगड़ावदा,

कमल सिंह यादव हुसैनपुर खेड़ी,देवराज ठाकुर खामखेड़ा बैजनाथ,लखन मेवाड़ा मंडल मंत्री छापरी,जनपद सदस्य ज्ञान सिंह मंडलोई,लोरास कला के सरपंच रमेश डिंगोदिया,पूर्व जनपद सदस्य सूरज मेवाडा सहित अनेक सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भूमिपूजन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्तिथ रहे ।कार्यक्रम का संचालन विष्णु परमार हकीमाबाद द्वारा किया गया। क्षेत्र के सभी ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात देने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त किया।
