

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशानुसार आयोजित पुलिस समर कैंप 2026 का समापन समारोह पुलिस लाइन परिसर, सीहोर में उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।समारोह में प्रतिभागियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें नृत्य, गीत एवं नाटक शामिल थे। बच्चों ने कराटे एवं आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया।इसके पश्चात प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों और युवाओं में सीख, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) श्रीमती अभिनंदना शर्मा, एसडीओपी सीहोर श्रीमती पूजा शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री उपेन्द्र यादव, जिला यातायात प्रभारी श्री बृजमोहन धाकड़, सूबेदार प्राची राजपूत,

सूबेदार अजय भिरे, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।समारोह में बड़ी संख्या में नागरिकों, अभिभावकों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उपस्थित जनसमूह ने पुलिस विभाग द्वारा आयोजित इस पहल को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का प्रतीक बताया।पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के युवाओं को सशक्त बनाने और उनमें आत्मविश्वास जगाने का कार्य भी करता है।समर कैंप के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, टीमवर्क और आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण गुणों का प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि वे सीखी हुई बातों को अपने जीवन में अपनाएँगे।

थाना कोतवाली, जिला सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने नकबजनी करने वाले 02 अंतर जिला चोरो से बरामद किये सोने चांदी के आभूषण। सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटना विवरणः-1. दिनांक 14.04.2026 को फरियादिया अनीता वर्मा ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात चोर उसके आवास का ताला तोड़कर घर मे रखे सोने चादी के जेवर व नगदी चोरी करके ले गये है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 240/2026 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

प्रकरण में उक्त आरोपियों की पता तलाश के लिये पुलिस टीम को रवाना किया। निर्देशन एवं मार्गदर्शन- घटना की सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनीता रावत एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिनंदना शर्मा सीहोर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रविन्द्र यादव को थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । *पुलिस की कार्यवाही* :- वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना कोतवाली पुलिस नकबजनी

करने वाले आरोपीगण से लगभग 19 ग्राम सोने के आभूषण कीमती करीब 2,70,000/- रुपये व 110 ग्राम चांदी के सिक्के कीमती करीब 26,000/- रुपये व चोरी गया मोबाइल एक नग कीमती करीब 30,000/- रुपये कुल कीमती करीबन 3,36,000/- रुपये का मशरुका बरामद कर जप्त किया है। *जप्त की गयी सामग्री* -1.एक नग सोने का मंगल सूत्र का पेंडेट 2.एक नग सोन की चेन 3. दो जोड़ी सोने के कान टाप्स 4. एक नग सोने की नाक मे पहनने की लोंग 6.चादीं के चार नग सिक्के 7. एक नग ऐनड्राइड मोबाइल *नाम पता आरोपीगण* – 1.अन्नू उर्फ अनिकेत मालवीय उर्फ अंकित पिता

शिवनारायण मालवीय उर्फ राम सिह उम्र 24 साल निवासी रंगियापुरा विदिशा हाल सेमरा कला पुरुषोत्तम नगर भोपाल मे किराये के मकान 2. गोलू उर्फ उमेश अहिरवार पिता जयराम अहिरवार उम्र 25 साल निवासी करैयाखेड़ा रोड आचार्य कालोनी विदिशा हाल पता पैराडाईस कोलीनी पीथमपुर जिला धार उक्त दोनो अपराधियो अन्नू उर्फ अंकित उर्फ अनिकेश व गोलू उर्फ उमेश अहिरवार के विरुद्ध मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलो के थानो मे 30 -30 अपराध पंजीबद्ध है ।*सराहनीय भूमिका -* निरीक्षक रविन्द्र यादव, उप निरीक्षक विक्रम आदर्श, आर. जितेन्द्र चंद्रवंशी , आर. कपिल भारद्वाज , आर. विवेक प्रताप सिह , आर. कपिल मेवाड़ा, आर.हमीर सिह, आर. चेतन चौहान, आर. शुभम उमाशंकर , सैनिक मुकेश सोनी की सराहनीय भूमिका रही ।

