पुलिस ने चोरी हुई भैंसो को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार थाना बुदनी बुदनी पुलिस ने चोरी हुई भैंसो को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया घटना का विवरण :दिनांक 18.04.2026 को सूचनाकर्ता नरेश पवार पिता अशोक कुमार पवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम तालपुरा द्वारा थाना बुदनी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि माना स्थित इंडस्ट्रियल एरिया टंकी के पास से उसकी एक मुर्रा नस्ल की भैंस (काले रंग) एक देशी नस्ल की भैंस (काले रंग की,) तथा दो मुर्रा नस्ल की पडिया गुम हो गई हैं। जांच में पाया गया कि नितेश चौहान उर्फ पप्पू द्वारा

आवेदक नरेश पवार के पशुओं की चोरी कर उन्हें ग्राम मछबाई ले जाया गया था। उक्त आधार पर आरोपी नितेश चौहान उर्फ पप्पू के विरुद्ध थाना बुदनी में अपराध क्रमांक 175/26 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुदनी श्री रवि शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बुदनी उपनिरीक्षक संदीप जाट के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 329 अजय जाटव द्वारा आरोपी नितेश चौहान उर्फ पप्पू पिता विजय सिंह चौहान, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09,

नर्मदा वैली कॉलोनी बुधनी थाना बुदनी जिला सीहोर एवं आरोपी रोहित वर्मा पिता भगवानदास वर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, रेलवे ब्रिज के नीचे बुधनी को दिनांक 28.05.2026 को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों को आज माननीय न्यायालय बुदनी में पेश किया गया, जहां से न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी कर उन्हें जेल भेजा गया।सराहनीय भूमिका :उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप जाट, प्रधान आरक्षक 329 अजय जाटव, प्रधान आरक्षक 88 नरेंद्र चौरे, वरिष्ठ आरक्षक 498 सोनू चौहान, आरक्षक 519 अनुज यादव एवं सैनिक 431 चरणलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top