
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- दशहरा उत्सव समिति आष्टा के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल बाल्मीकि एवं उनकी टीम का पूर्व नपा अध्यक्ष एवं प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। दशहरा हिन्दू धर्म के प्रमुख त्यौहारो में से एक है जो प्रतिवर्ष बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आष्टा नगर के दशहरा पर्व को भव्य रूप देने हेतु सकल समाज एवं हिन्दू उत्सव समिति द्वारा आष्टा की खेल गतिविधियों में सदैव सक्रिय रहने वाले युवा समाजसेवी राहुल बाल्मीकि को दशहरा उत्सव समिति वर्ष 2025 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दशहरा उत्सव समिति की तैयारिया जोरो से जारी है। इसी कड़ी मे राहुल बाल्मीकि ने अपनी टीम के

साथ पूर्व नपा अध्यक्ष और प्रभु प्रेमी संघ के संयोजक कैलाश परमार जी से भेंट कर आशीर्वाद लिया जहां पूर्व नपा अध्यक्ष परमार द्वारा राहुल बाल्मीकि और उनके साथियो का भव्य और जोरदार स्वागत कर कहा की कोई भी उत्सव तभी सार्थक होता है जब समाज के अंतिम बिंदु पर बैठे आम नागरिक को हम अपने साथ जोड़े। हम सभी हर समाज का साथ लेकर सामाजिक समरसता मिलजुलकर उमंग और उल्लास से दशहरा मनाएंगे!! समिति अध्यक्ष राहुल बाल्मीकि एवं उनकी विशाल टीम का साफे और मोतियों की माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन सिंह अजय, सोभाल सिंह परमार, अजय मेवाड़ा, विजय माहेश्वरी, अमित सेन सहित अनेको लोग उपस्थित थे!

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- सनातन हिंदू धर्म का पवित्र त्यौहार नवरात्रि इस वर्ष 22 सितंबर सोमवार से प्रारंभ हो रहा है। जो 2 अक्टूबर गुरुवार विजयादशमी पर्व के साथ पूर्ण होगा।इस वर्ष मातारानी के नवरात्र नौ दिनों बजाय 10 दिनों तक रहेंगे इस नवरात्र में मातारानी का आगमन हाथी वाहन के साथ होगा। हाथी होगा देवी वाहन- नगरपुरोहित पं मनीष पाठक ने बताया कि नवरात्र सोमवार से आरंभ होता है, तो देवी दुर्गा गज हाथी पर सवार होकर आती हैं। गज पर आगमन सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। इससे इस बार अच्छी वर्षा और कृषि के लिए शुभ संकेत मिल रहे है।

इस वर्ष शारदीय नवरात्र विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय संयोगों के साथ आरंभ होने जा रहा है। सामान्यत: 9 दिनों तक मनाया जाने वाला यह शक्ति पर्व इस बार 10 दिनों तक चलेगा, 22 सितंबर सोमवार से आरंभ होकर यह नवरात्र, 2 अक्टूबर गुरुवार को विजयादशमी के साथ संपन्न होगा। इस बार चतुर्थी तिथि 25 और 26 सितंबर को दो दिन तक रहेगी, जिससे एक अतिरिक्त दिन मां दुर्गा की आराधना का अवसर मिलेगा। 22 सितंबर को दिन में 11.55 बजे के बाद हस्त नक्षत्र प्रारंभ होगा, जो शुभता और मंगल का प्रतीक है। इसके साथ ही शुक्ल योग का भी संयोग बन रहा है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों का फल अत्यंत कल्याणकारी रहेगा।

तिथियां एवं विशेषताएं- पं डॉ दीपेश पाठक के अनुसार इस वर्ष प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर कलश स्थापना व शैलपुत्री पूजन, चतुर्थी, तिथि 25 व 26 सितंबर दो दिन, महाष्टमी 30 सितंबर,महानवमी 1 अक्टूबर, विजयादशमी/दशहरा: 2 अक्टूबर रहेगा। इस नवरात्र में चतुर्थी तिथि दो बार पड़ने से यह पर्व 10 दिन तक चलेगा।
शुभ संयोग जो अवसर को विशेष बनाएंगे
गज पर आगमन: वर्षा, सुख और समृद्धि का सूचक। हस्त नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम, शुक्ल योग धार्मिक अनुष्ठानों में वृद्धि, दुहराई गई चतुर्थ तिथि, आराधना का बढ़ा हुआ अवसर।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- परंपरानुसार नगर में तीन स्थानों पर दशहरा उत्सव वर्षो से मनाया जाता रहा है। इस वर्ष भी मुख्य दशहरा पर्व नए थाने के सामने स्थित नए दशहरा मैदान पर मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां दशहरा उत्सव समिति द्वारा जोरों पर चल रही है। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में लंका नरेश के दहन स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने नपा के तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि

दशहरा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानियां उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखकर ही पूरी तैयारियों को अंजाम दिया जाए। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने बताया कि गत दिनों में बारिश होने के कारण मैदान का परिसर पूरी तरह गीला व जल भरा हुआ है, जिसे मुरम व डस्ट डालकर समयपूर्व सूखाया जाना आवश्यक है। साथ ही मैदान में भरे पानी को जल मोटर के माध्यम से अन्यत्र प्रवाहित कराया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी शेषनारायण मुकाती, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष राहुल वाल्मिकी, पार्षद रवि शर्मा, पूर्व पार्षद पंकज यादव, कालू सोनी, आनंद गोस्वामी, योगी सक्सेना, उपयंत्री अनिल धुर्वे, गबू प्रजापति, करन डूमाने आदि मौजूद थे।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नपा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया सेवा सप्ताह पखवाड़ा का शुभारंभ, मोदी जी के प्रयासों से भारत एक विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है- रायसिंह मेवाड़ा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देश, प्रदेश सहित नगर में अनेक आयोजन किए गए। इसी कड़ी में नगरपालिका ने भी शासन के निर्देशानुसार नगर के प्राकृतिक जलस्त्रोत पार्वती नदी, कमल खेड़ापति तालाब, काला तालाब पर सेवा पखवाड़ा शुभारंभ कर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित पार्षदगण एवं नपा के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई की गई।

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने उपस्थितजनों को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की आत्मीय बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज राष्ट्रसेवा और जनहित को सर्वाेपरि रखने वाले, विश्व मंच पर भारत को नई पहचान देने वाले, हर भारतीय के विश्वास और आत्मबल के प्रतीक, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर नगर में सेवा पखवाड़ा आयोजित किया गया है जो 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास को साकार करते हुए

देश की 140 करोड़ जनता को विश्वास है कि श्री मोदी जी के प्रयासों से भारत एक विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहा है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार सेवा सप्ताह पखवाड़ा आयोजित किया गया है जो 2 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगा, जिसके तहत नगर के जलस्त्रोतों का संरक्षण एवं साफ-सफाई की जाएगी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पार्षदगण रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, सुभाष नामदेव, तेजसिंह राठौर, हिउस अध्यक्ष कालू भट्ट सहित नपा के तकनीकी एवं स्वच्छता अमले की टीम मौजूद थी।

