नवीन कृषि उपज मंडी में चल रही श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने पहुंचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर गुरुजी पंडित कमल किशोर नागर जी का किया अभिनंदन, लिया आशीर्वाद

आष्टा । आष्टा नगर की नवीन कृषि उपज मंडी में मालव माटी के सुप्रसिद्ध संत पूज्य श्री पंडित कमल किशोर जी नागर के श्रीमुख से चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर भी पहुचे एवं सैकड़ो भक्तों के बीच बैठ कर कथा का श्रवण किया । मालव माटी के सुप्रसिद्ध संत श्री कमल किशोर जी नागर के श्री मुख से चल रही श्रीमद् भागवत कथा का आज चौथा दिवस था । आज कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने पूरे मनोयोग भक्ति भाव से गुरुजी के श्रीमुख से कही जा रही भागवत कथा का श्रवण किया ।

आज नवीन कृषि उपज मंडी पहुंचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कथा समापन पर भागवत जी की आरती की । कथा श्रवण करने पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मालव माटी के सुप्रसिद्ध संत श्री कमल किशोर नागर जी का आष्टा विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों की ओर से आष्टा की पावन धरा पर श्रीमद् भागवत कथा के लिए पधारे संत श्री का विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की ओर से अभिनन्दन कर सम्मान किया एवं पूज्य गुरुजी के चरणों मे नमन कर वंदन किया एवं आशीर्वाद लिया ।

इस अवसर पर पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर जी ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को शुभ आशीष प्रदान किया । कथा श्रवण के अवसर पर विधायक इंजीनियर के साथ पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, कोठरी मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,डोडी मंडल अध्यक्ष नरेंद्रसिंह ठाकुर,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया,महामंत्री धनरूपमल जैन,प्रवेश शर्मा,विष्णु परमार,गुरुचरण परमार,बंटी मेवाडा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं सदस्य गणों ने भी पूज्य संत श्री के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top