विधायक इंजीनियर ने खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण, तोल चैक की, किसानों से किया संवाद, कमियों को दूर करने के दिये निर्देश

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने गेंहू खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। खरीदी केंद्रों पर पहुचे विधायक इंजीनियर ने खरीदी केंद्रों पर किसानों से संवाद कर जानकारी ली एवं तोले जा रहे गेंहू की बोरियों को तोल कांटे पर रख कर चैक की । किसानों से संवाद कर जानकारी ली । इस अवसर पर मौके पर उपस्तिथ आपूर्ति अधिकारी मृगी अग्रवाल को विधायक ने कमियों को दूर करने के निर्देश दिये।

आज औचक निरीक्षण के दौरानविधायक इंजीनियर ने स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन के परिसर क्रमांक 1 के गोदाम क्रमांक 1 वह 2 में चना मसूर की खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया।स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन द्वारा किराया पर लिया गया गोदाम पर गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। उक्त दोनों खरीदी केंद्रों पर आष्टा मार्केटिंग के द्वारा उपार्जन का कार्य किया जा रहा हैं।

आष्टा । सीहोर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय को मप्र सरकार द्वारा मप्र पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण वित्त विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर पूरे सीहोर जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी छाई है । आज नव नियुक्त निगम अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने देश के प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए बिना तामझाम,बिना कोई वाहनों के काफिले के साथ सामान्य रूप से निगम कार्यालय पहुच कर प्रदेश एवं

जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि में पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,सभी मंडलो के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं के साथ भोपाल पहुचे ओर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हो कर श्री रवि मालवीय को सभी की ओर से विधायक इंजीनियर ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत सम्मान कर बधाई शुभकामनाएं दी । पदभार ग्रहण करने के पूर्व रवि मालवीय प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुचे एवं पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय,डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top