ग्राम पगारिया राम में गूंजा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” का संदेश, थाना पार्वती पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

आष्टा- क्षेत्र में युवाओं और आने वाली पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा ग्राम पगारिया राम में एक प्रभावी नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शासन और पुलिस प्रशासन के साझा दृष्टिकोण “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में हुई, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुलिस दल ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक छोटी सी शुरुआत आगे चलकर पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर सकती है। शपथ और जन-सहयोग की अपील- कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को जीवन में कभी भी नशा न करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अपने आस-पास के माहौल को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध नशे के कारोबार या सेवन में संलिप्त पाया जाए, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस सफल आयोजन में थाना पार्वती के सहायक उप निरीक्षक मघे सिंह और प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार जादोंन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए समाज को नशामुक्त बनाने में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।

सीहोर पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार घटनाक्रम:- दिनांक 24/03/26 को फरियादी कामिल खाँ नि.भैरुंदा और दिनांक 21/03/26 को फरियादी अंकित तिवारी भेरुंदा ने रिपोर्ट किया कि रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोङकर घर के अंदर गोदरेज की आलमारी से नगदी रुपये व गहने चोरी किये गये रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबंद्ध कर विवेनचा में लिया गया था। पुलिस कार्यवाही-*अपराध पंजीयन के पश्चात घटना की गंभीरता को देखते हुऐ सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमति सोनाक्षी सक्सेना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरूंदा श्री रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में आरोपी की तलाश हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी द्वारा विशेष टीमों को गठित किया गया था,

गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी तलाश पतारसी किया। दिनांक 19/07/26 को मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण के संदेही मुहास उर्फ मुहाज खान की तलाश किया जिसके मिलने पर प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जिसने चांदी के गहने चोरी करना बताया व थाने के अन्य मामलों में पूर्व में फरियादी अंकित तिवारी के घर से चांदी के गहने व गुङ बाजार भैरुंदा व हरिसिटी कालोनी भैरुंदा से मोटर साईकिल चोरी करना बताया जिस कब्जे से एक चांदी का हार, दो नग बच्चो के हाथ कङे, व दूसरे प्रकरण में दो नग चांदी के पायजेप, दो नग चांदी की पट्टी, चार नग चांदी की बिछूङी कुल मसरुका करीबन 100000/ रुपये का जप्त किया गया

आरोपी को दिनांक 20/7/26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जो सभी चारो मामलों मेें आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल भेजा गया। अपराध जिनका खुलासा किया- (1)अपराध क्रं.169/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस(2) अपराध.क्र.-160/26 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस(3) अपराध क्र.-139/26 धारा 303(2) बीएनएस(4) अपराध क्रं.- 147/26 धारा 303(3) बीएनएस। आरोपी विवरण- मुहास उर्फ मुहाज खान पिता मुबारिक खान निवासी वार्ड 06 भैरुंदा जिला सीहोर। सराहनीय भूमिका-*उनि कोशलेन्द्र सिंह बघेल,प्र.आर. लोकेश रघुवंशी, प्र.आर. मुकेश, प्र.आर. प्रकाश, आर. रविन्द्र मेहर,विशेष भूमिका-उनि पुरुषोत्तम फिंगर प्रिंट शाखा सीहोर

आष्टा । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में आज विकास की किरण हर ग्राम,ओर प्रत्येक शहर तक पहुच रही है । आज का ये नया भारत मोदी जी का नया भारत है । आज के युवा ,विद्यार्थी कल के भविष्य है,इसलिये आप सब लक्ष्य सामने रख कर कड़ी मेहनत करे और आगे बढे,सफलता आपके कदम चूमेगी । उक्त उदगार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम सिद्दिकगंज के पीएमश्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 01 करोड़ 42 लाख से अधिक की राशि से विद्यालय भवन में बनने वाली 05 लेब,पुस्कालय,आंतरिक रोड,टॉयलेट ब्लॉक,

बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । आयोजित कार्यक्रम में विधायक इंजीनियर ने विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री निशुल्क सायकल वितरण योजना के तहत 50 विद्यार्थियों को सायकलों का भी वितरण किया।इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सभी के साथ पौधरोपण भी किया ।आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की भारत सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के तहत मप्र में

विद्यार्थियों को नई आधुनिक,नये संसाधनों के साथ शिक्षा का लाभ मिल रहा है । नये सांदीपनी विद्यालय इसका प्रत्यक्ष उदाहरण सामने है,उसी तरह सिद्दिकगंज में पीएमश्री विद्यालय संचालित है , ग्रामो में भी शिक्षा के मंदिरों में हम नई नई सुविधाओ में लगातार वृद्धि कर रहे है । पालकों की मांग पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के 6 विद्यालयों में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किये है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की

आज पर्यावरण का संतुलन बिगड़ गया है, प्रधानमंत्री जी के आव्हान ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पूरे देश मे पौधारोपण कर हर ग्राम को हराभरा करने का अभियान शुरू किया है,उसके परिणाम देखने को मिल रहे है ।विधायक ने कहा की प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रारंभ किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। विधायक इंजीनियर ने कहा की मप्र में डॉ मोहन यादव जी की डबल इंजन की सरकार ने देशभर में

सड़कों,सिंचाई,स्वास्थ,शिक्षा,पेयजल, सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा विकास हुआ है, जिससे आम नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन आया है। शिक्षा के क्षेत्र में भी भारत ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। हमारे आष्टा एवं जावर में 100 करोड़ से अधिक के दो नये सांदीपनी विद्यालयों का निर्माण एवंनई शिक्षा नीति के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे देश का युवा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री जी ने आष्टा में आईटीआई खोलने की भी स्वीकृति प्रदान की है,जो हमारे युवाओ के लिए एक बड़ी सौगात है ।

इस अवसर पर पीएमश्री विद्यालय सिद्दिकगंज के प्राचार्य गौरीशंकर वर्मा ने विद्यालय के नये भवन,मैदान का समतलीकरण,प्राचार्य कक्ष,शिक्षकों के बैठने का कक्ष,सायकल स्टैंड,एक सर्वसुविधायुक्त आडिटोरियम भवन सहित अन्य मांग का एक पत्र विधायक जी को सौपा । विधायक ने भरोसा दिया कि विद्यालय की उक्त भूमि विद्यालय के नाम दर्ज होने के बाद सब मांगो का निराकरण करने के लिये मुख्यमंत्री जी से मिलूंगा । ग्राम सिद्दिकगंज पहुचने पर ग्रामीणजनों,

भाजपा कार्यकर्ताओं,शिक्षकों,पालकों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर की भव्य अगवानी कर स्वागत,सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सिद्दिकगंज मंडल अध्यक्ष राकेश सिसोदिया,मानसिंग ठाकुर,कुलदीप सिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह ठाकुर,सरपंच महेंद्र काजले,राजेन्द्र धारवा,अशोक राठौर,रचना मूंदड़ा,उमठ ,धर्मेन्द्र मालवीय,अरुण श्रीवास्तव,नारायणसिंह,लक्ष्मीनारायण वर्मा,पटवाजी,सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, सरपंच,शिक्षक,विद्यार्थी,एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top