

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा नगर के भाऊबाबा मंदिर धर्मशाला में सकल हिंदू समाज अध्यक्षगणों की एक ऐतिहासिक और दूरगामी परिणाम देने वाली बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक न केवल संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही, बल्कि सामाजिक एकता, सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज को नई दिशा देने का सशक्त संदेश भी देकर गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्री सुरेश जी खत्री ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज तभी मजबूत होता है जब सभी वर्ग और समाज आपसी मतभेद भुलाकर एक लक्ष्य के लिए साथ खड़े हों।

सर्वसम्मति से नरेंद्र कुशवाहा बने सकल हिंदू समाज अध्यक्ष बैठक में उपस्थित समस्त समाज अध्यक्षगणों ने पूर्व पार्षद नरेंद्र कुशवाहा को सर्वसम्मति से सकल हिंदू समाज का अध्यक्ष नियुक्त किया। यह नियुक्ति उनके सामाजिक जीवन, जनसेवा, संगठन क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए की गई।
नियुक्ति के साथ ही संगठन की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें
संयोजक के रूप में मुकेश नामदेव एवं सचिन मनीष डोंगरे तथा
मीडिया प्रभारी के रूप में आनंद गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव गुप्ता एवं संजय वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष गण उपस्थित रहे पवन सुराणा, रमेश भामा,बृजमोहन दास बैरागी, कमलेश साहू,जगदीश खत्री, रमेश मालवीय, मांगीलाल सिसोदिया, पार्षद रवि शर्मा, अनिल धनगर, बाबूलाल बिल्लौर, निर्मल बैरागी, गौरी शंकर राठौड़, पवन यादव,संजय वर्मा, मनोहर वगवान, गोपाल प्रसाद पांचम, चेतन वर्मा, मोंटू कौरी, सुधीर महलवार, विजय खंडेलवाल, मनीष डोंगरे, अचल किरार, दिनेश पांचाल, लखन विश्वकर्मा, अरविंद रैकवार, मुकेश नामदेव, नरेंद्र कुशवाहा, आनंद गोस्वामी, सुनील कचनेरिया,

मनोहर विश्वकर्मा, नंदकिशोर यादव, रवि कुशवाहा, गोपाल सोनी, आदि अध्यक्षगण उपस्थित रहे
नरेंद्र कुशवाहा का ओजस्वी व दूरदर्शी उद्बोधन
नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा—
“सकल हिंदू समाज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति की आत्मा है। हमारा उद्देश्य समाज को तोड़ना नहीं, जोड़ना है। सभी समाजों को साथ लेकर चलना, युवाओं को धर्म और संस्कार से जोड़ना तथा धार्मिक-सामाजिक आयोजनों को संगठित रूप देना हमारी प्राथमिकता होगी।”
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू उत्सव समिति और सकल हिंदू समाज मिलकर सभी धार्मिक पर्वों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और समाजसेवी कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता और समाज में समरसता कायम करना संगठन का मूल लक्ष्य रहेगा।
सामाजिक एकता का अद्भुत दृश्य
बैठक में विभिन्न समाजों के अध्यक्षगणों की एक मंच पर उपस्थिति ने यह सिद्ध कर दिया कि आष्टा का हिंदू समाज एकजुट है और समाजहित के लिए संगठित होकर कार्य करने को तत्पर है। यह दृश्य सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बन गया।
हृदय से आभार व्यक्त किया
अपने संबोधन के अंत में नरेंद्र कुशवाहा ने सभी सकल हिंदू समाज अध्यक्षगणों, वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—
“आप सभी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं समाज की सेवा में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से समर्पित करूंगा।”
बैठक का समापन “संगठित समाज – सशक्त समाज” के संकल्प के साथ किया गया।

