देशभक्ति के रंग में रंगा होली एंजेल्स स्कूल:- ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आष्टा- होली एंजेल्स हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संपूर्ण विद्यालय परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा तथा पूरा प्रांगण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद रवि शर्मा एवं वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद तेज सिंह राठौर द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। इस विशेष अवसर पर अरविंद गोस्वामी और अभिषेक तोमर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया।

विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। यह भव्य कार्यक्रम विद्यालय प्राचार्य शीबी वर्गीस (Shibi Varghese) के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक जॉन्सी शीबी (Johnsy Shibi) मैम भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों और गालों पर तिरंगे का टैटू बनवाकर तथा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे परिसर में झूमते दिखे। छात्रों द्वारा स्वागत भाषण और स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर ओजस्वी भाषण दिए गए।

Oplus_16908288

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय प्राचार्य शीबी वर्गीस ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

उन्होंने हमें बताया कि “15 अगस्त केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे अमर बलिदानियों के त्याग, समर्पण और संघर्ष का प्रतीक है। स्वतंत्रता हमें अधिकारों के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का भी बोध कराती है। आज के युवा ही कल के भारत का भविष्य हैं, इसलिए विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के माध्यम से देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहिए।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top