
शिक्षा विभाग में 40 वर्ष तक सेवारत रह कर सहायक संचालक के पद से सेवा निवृत्त हुए सी एल पेठारी का निवृत्ति दिवस बड़ी संख्या में जुटे मित्रों शुभचिंतकों और परिजन ने सियाराम पैलेस के प्रांगण में भव्यता से मनाया । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार , प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति,समाजसेवी मनोज तिवारी, धर्मेंद्र बोयत आदि मित्रगण के साथ ही विशाल संख्या में जुटे शिक्षकगण सहकर्मी और रिश्तेदारों ने श्री पेठारी का पुष्पमाला ,गुलदस्तों से अभिनन्दन करते हुए उनके उत्कृष्ट सेवा काल को याद किया । इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार तथा प्रभुप्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति ने श्री पेठारी को श्रीमद भागवत गीता भेंट की तथा उनके मधुर व्यवहार कुशल कार्यशैली और सदैव उपलब्धता की प्रशंसा करते हुए कहा किश्री पैठारी ने पूर्ण मनोयोग से शासकीय सेवा करते हुए समाज में एक अनुशासित अधिकारी की मिसाल प्रस्तुत की । उन्होंने निरन्तर प्रगति करते हुए यह मुकाम हासिल किया । अब आगे के जीवन में उनसे अपेक्षा है कि गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दी गई शिक्षा के अनुरूप लगातार कर्म करते जाएं, कर्म करते रहने से व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है वहीं समाज भी लाभान्वित होता है। उपस्थितजन ने सेवा निवृत अधिकारी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

“दृढ़ संकल्प और संघर्ष से मिली सफलता ही समाज को नई प्रेरणा देती है” : डॉ. राजकुमार मालवीय, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का जन्मदिवस दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ मनाया, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का किया सम्मान, दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान सामाजिक संवेदनशीलता और समावेशी विकास की सशक्त मिसाल- जगदीश देवड़ा

सीहोर। मध्यप्रदेश भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय की पहल पर मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का जन्मदिवस दिव्यांग खिलाड़ियों के सम्मान के साथ गरिमामय एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ अर्पित कीं।

इस अवसर पर भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय ने कहा, “विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलने वाले व्यक्तित्व ही समाज के वास्तविक प्रेरणास्रोत बनते हैं। दिव्यांग खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम के बल पर यह साबित किया है कि सफलता शारीरिक सीमाओं की नहीं, बल्कि दृढ़ इच्छाशक्ति की पहचान होती है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान करना केवल औपचारिक दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा जी का जन्मदिवस उनके साथ मनाकर हमने सेवा, संवेदना, सम्मान और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है।”कार्यक्रम में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग खिलाड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी खिलाड़ी सीताराम, जो आगामी अक्टूबर में जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे; मध्यप्रदेश व्हीलचेयर रग्बी टीम के कप्तान एवं एशियन व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप के

कांस्य पदक विजेता अजीत प्रजापति; अंतरराष्ट्रीय आर्म रेसलिंग खिलाड़ी अरविंद रजक, जिन्होंने रोमानिया में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया तथा दिल्ली में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया; तथा राजेश शर्मा, जिन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र, ग्वालियर में आयोजित प्रतियोगिता में रजत पदक अर्जित किया और अब एशियन गेम्स क्वालिफायर के लिए थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी खिलाड़ियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया, उनकी उल्लेखनीय खेल उपलब्धियों एवं अर्जित पदकों के लिए सम्मानित किया तथा अपने हाथों से जन्मदिवस की मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “दिव्यांग खिलाड़ी अपने समर्पण, परिश्रम और अटूट संकल्प के बल पर समाज के सामने प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।” उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों की

प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा उनकी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए हरसंभव सहयोग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं हाल ही में मनोनीत भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए इस अभिनव एवं प्रेरक पहल की सराहना की।सीहोर जिला भाजपा

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सोशल मीडिया प्रभारी अंशय बड़गुर्जर ने बताया कि दिव्यांग जनों की प्रमुख मांगों को उपमुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और हर संभव मदद के लिए कहा है।कार्यक्रम का संपूर्ण वातावरण सम्मान, आत्मीयता और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा। खिलाड़ियों के चेहरों पर झलकता आत्मविश्वास और उत्साह इस बात का प्रमाण था कि जब समाज प्रतिभा का सम्मान करता है, तब समावेशी विकास की दिशा और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनती है।

