

आष्टा- दिगंबर जैन समाज के दस लक्षण पर्यूषण पर्व की समाप्ति पर जैन समाज द्वारा किला जैन मंदिर से एकम जुलूस की जययात्रा का जुलुस नगर के मुख्य मार्गो से निकाला गया। दिगंबर जैन समाज के एकम के भव्य जुलुस में श्रीजी की प्रतिमा स्वर्ण पालकी में विराजित कर भगवान ने नगर भ्रमण किया। नगर को चार्तुमास का लाभ प्रदान कर रहे मुनि श्री सागर जी महाराज व मुनि अगर्भ सागर जी महाराज ससंघ इस जुलूस में गरिमा प्रदान कर लाभ प्रदान किया। बेहद सुंदर एवं आकर्षक रथ, बग्गियो पर सवार लाभार्थी तथा ढोल ने एकम के जुलूस को भव्यता प्रदान की।

नगर के विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनो ने जुलुस का स्वागत किया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार ने अपने मित्र मंडल के साथ श्रीजी की पूजा अर्चना की। प्रगति पथ पर प्रगति परिवार द्वारा श्रीजी की पूजन अर्चना की तथा मुनि श्री सागर जी महाराज व मुनि अगर्भ सागर जी महाराज की चरणवंदना की। दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष आनंद पोरवाल, चार्तुमास समिति के संयोजक गोपी सेठी, सहसंयोजक आयुष जैन, संरक्षक मनोज जैन सुपर, पवन जैन, कैलाश जैन, मंत्री कैलाश जैन चित्रलोक, गंज मंदिर व्यवस्थापक नरेन्द्र गंगवाल, मोहित कासलीवाल, पूर्व अध्यक्ष यतेन्द्र जैन भूरू,

तपस्वी नरेन्द्र जैन उमंग, सुमत जैन स्विस्तिक, संजय जैन,मनोज जैन जेबीजी, नरेन्द्र पोरवाल, संजय जैन शिक्षक,विनोद जैन कनक, मनोज जैन अध्यापक, मुकेश जैन मावा, निर्मल जैन कोठरी, संदीप जैन, चर्तुमास समिति अध्यक्ष संदीप जैन आदि का दुपट्टा डालकर सम्मान किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, अजीत कुमार जैन, अनिल जैन प्रगति, सुनिल जैन प्रगति, प्रदीप प्रगति, सकल हिन्दू समाज सचिव मनीष डुंगरे, अर्जुन अजय, सचिन जैन, प्रेम नारायण जायसवाल, रितेश जैन, पल्लव प्रगति, प्रशाल प्रगति, बोनी जैन, अयांश जैन, दिव्यांश जैन ने पूजन की।


