

updatenews247.com धनंजय जाट आष्टा 7746898041- दिनांक 28/11/2025 को सिविल अस्पताल आष्टा नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ, अमित माथुर के मार्ग दर्शन में सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर के द्वारा रखा गया। नेत्र विभाग प्रमुख श्री सुरेश सेन के द्वारा बताया गया कि आज 217 मरीज की आंखों की जांच की गई जिसमें 84 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिसमें 44 महिलाये और 40 पुरुषों को इस कैम्प में ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया,

जिन्हें सद्गुरु सेवा समिति, आनंदपुर नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए पहुंचाया गया। साथ ही 43 मरीजों को चश्मे का निःशुल्क वितरण किया गया और 53 मरीजो को दवाईया वितरित की गई। निशुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की आंखों की जांच श्री सुरेश सेन और श्री रवि गोस्वामी के द्वारा की गई। सद्गुरु सेवा समिति आनंदपुर से आई टीम का विशेष सहयोग रहा, इस सफल आयोजन में श्री जितेंद्र वर्मा सहायक प्रबंधक, श्री चेतन श्री तेजसिंह ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- रविवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित संकल्प वृद्धाश्रम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ श्रद्धा भक्ति सेवा समिति के संचालक राहुल सिंह के मार्गदर्शन में संस्कार मंच के धर्मेन्द्र माहेश्वरी और आकाश राय ने किया। इसमें बुजुर्गों को अंग वस्त्र और फल का वितरण किया गया।चिकित्सकों ने बुजुर्गों की बीपी, शुगर, रक्त जांच समेत अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद केन्द्र के डॉ. दीपक और नर्स संगीता सेन ने उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं दी।

इस मौके पर केन्द्र की ओर से बाबू सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में यहां पर मौजूद डेढ़ दर्जन से अधिक वृद्धजनों का वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। जांच के बाद मोतियाबिंद के मरीजों के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। इस मौके पर समिति के संचालक श्री सिंह ने बताया कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर, जोड़ो में दर्द और मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक होता है। वृद्धजनों में शुगर और जोड़ों का दर्द अक्सर आपस में जुड़े होते हैं, क्योंकि अनियंत्रित मधुमेह मांसपेशियों, नसों और जोड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे दर्द, अकड़न और सूजन होती है।

इन समस्याओं से बचने के लिए, रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और वजन प्रबंधन आवश्यक है। गाउट डिजीज गठिया बीमारी का ही एक प्रकार है जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण होता है। जोड़ों में दर्द व सूजन इस बीमारी के आम लक्षण हैं। इस बीमारी से पीड़ित लोगों को उठने-बैठने में कठिनाई होती है, साथ ही हाथ-पैर में चुभन वाला असहनीय दर्द भी होता है। बता दें कि हाई यूरिक एसिड के मरीजों के शरीर में ये एसिड छोट-छोटे क्रिस्टल्स के फॉर्म में हाथ-पैर के जोड़ों में जमा हो जाते हैं। इसके कारण लोगों में गाउट से पीड़ित होने का खतरा बढ़ता है।

updatenews247.com धनंजय जाट सीहोर 7746898041- कई सालों से सीहोर टीम जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय डॉज बाल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। इसमें सबसे अहम प्रदर्शन करने वाली तनुश्री नागर को इस बार संभाग की कामन सौंपी गई है और मंदसौर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कप्तान की भूमिका में नजर आएगी। प्रतियोगिता के लिए सीहोर से दो बालिका का चयन किया गया है। रविवार को शहर में उनका स्वागत किया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र मंघानी आदि ने स्वागत करते हुए रवाना किया गया। इस मौके पर तनुश्री के पिता राधेश्याम नागर और माताश्री भी मौजूद थे। इस मौके पर नव नियुक्त कप्तान ने बताया कि वह लगातार पांच सालों से डॉज बाल खेल के प्रति लगाव है। यह खेल बहुत ही खिलाड़ी को सक्रिय रखता है। वह लगातार तीसरी बार स्टेट के लिए खेल रही है। पूर्व में यह प्रतियोगिता गुना और देवास में किया गया था। देवास में राज्य स्तरीय डॉजबॉल प्रतियोगिता में सीहोर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए।

बालिकाओं ने पहले उज्जैन और बाद में इंदौर को हरा कर फाइनल में स्थान पक्का किया, जिनका मुकाबला रविवार की सुबह देवास से हुआ। जिसमें बालिका टीम उप विजेता का स्थान प्राप्त किया। तनुश्री नागर किसी पहचान की मोहताज नहीं है, दो बार नेशनल टीम महाराष्ट्र और गुजरात में भी टीम के साथ अपनी खेल कला का शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले वह खो-खो और कबड्डी की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर चुकी है। मंदसौर में कोच अर्पण कटरिया के साथ सीहोर जिले से तीन बालिका रविवार को रवाना हुई है।
