डॉ.महेश कुमार मेवाड़ा बने भारतीय पत्रकार संघ के संभाग अध्यक्ष

Oplus_16908288

आष्टा – भारतीय पत्रकार संघ राष्ट्रीय इकाई द्वारा मध्य प्रदेश से आष्टा सीहोर निवासी डॉ महेश कुमार मेवाड़ा को एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (भारतीय पत्रकार संघ AU) मध्य प्रदेश राज्य यूथ विंग का भोपाल संभाग का संभाग अध्यक्ष मनोनीत किया गया l यह है मनोनियन भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन के निर्देशानुसार एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्री गजेंद्र माहेश्वरी के प्रस्ताव से किया गया l संगठन द्वारा श्री मेवाडा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संगठन ने भरोसा जताया है की श्री मेवाडा संगठन के के अनुसार पत्रकार जगत के हित के लिए सक्रियता के साथ सभी कार्यो को निष्ठापूर्वक करते रहेंगे l

सीहोर, 29 मई, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में पेट्रोल एवं डीजल की बिक्री एवं आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर द्वारा हाई स्पीड डीजल (HSD) की बिक्री में असामान्य वृद्धि की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार भारत सरकार एवं ऑयल कंपनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि कुछ

बल्क उपभोक्ता सीधे ऑयल कंपनियों से डीजल प्राप्त करने के बजाय रिटेल पेट्रोल पंपों से डीजल उठाव कर रहे हैं, जो निर्धारित नियमों के विपरीत है। इस संबंध में सभी अनुविभागीय अधिकारियों तथा सेल्स ऑफिसर्स को सतर्कता बरतने एवं निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निर्देशित किया है कि डीजल का वितरण प्लास्टिक के डिब्बों में नहीं किया जाए तथा

पेट्रोल पंपों पर भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो। साथ ही जमाखोरी एवं कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी आवश्यक कार्रवाई कर उसकी जानकारी नियमित रूप से प्रेषित करें, ताकि जिले में डीजल की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखी जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top