

आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोनिया बापचा ग्राम के दो मासूम बच्चे जिनकी कल एक दर्दनाक घटना नहाने के दौरान बड़ली पर एक तलाई में नहाने के दौरान डूबने से दुखद मौत हो गई थी, आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम बापचा दोनिया पहुँचकर ग्राम के दोनो बच्चों के घर पहुच कर दुखी परिवारों से मिले उनके बीच पहुच कर दोनों बच्चों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की ।

विधायक ने दोनों बच्चे जिनके एक ही नाम “समर” था,के परिवार के सभी सदस्यो के बीच पहुच कर दुखी परिवार के सदस्यो को सांत्वना दी एवं कहा की दुख की इस विकट घड़ी में में ओर हम सब परिवार के साथ है । कल घटी घटना की खबर सुनकर मन बहुत दुखी था,आज पीड़ित परिवार के सदस्यो से मिला एवं दोनों बच्चों के दुखद निधन पर बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर सरपंच अजाबसिंह ठाकुर भी साथ थे ।

आष्टा । प्रदेश,जिला एवं मंडल स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओ का डिजिटल प्रशिक्षण को लेकर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के खाचरौद एवं सिद्दिकगंज मंडल की कामकाजी बैठक लसुलड़िया विजयसिंह एवं सिद्दिकगंज ग्राम में ली । दोनों मंडलो की बैठक में मंडल अध्यक्ष शिव पाटीदार,राकेश सिसोदिया के नेतृत्व में मंडल के महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष आदि शामिल हुए ।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने मंडल की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए डिजिटल प्रशिक्षण क्यों जरूरी है,पार्टी का इसके पीछे क्या उद्देश्य है कि विस्तार से जानकारी दी और बताया की प्रत्येक मंडल में जितने बूथ है उन सभी बूथों पर कम से कम 11-11 कार्यकर्ता संगठन एप्प पर जा कर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण प्राप्त करे,प्रशिक्षण के दौरान आपसे कुछ प्रश्न भी पूछे जायेंगे, आपको उन प्रश्नों के उत्तर देना है । सभी चरणों का प्रशिक्षण के बाद आपको आपके नाम का एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर लिये प्रशिक्षण का पार्टी की ओर से एक प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजा जायेगा ।

विधायक इंजीनियर ने आज बैठक में उपस्तिथ सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण दे कर प्रशिक्षित किया और सभी ने ऑनलाइन प्राप्त प्रमाण पत्र डाउनलोड किये । आज शाम को 07 बजे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विधायक कार्यालय से सभी आठो मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्षो की वर्चुअल बैठक कर इस महाअभियान की विस्तृत जानकारी दी,सभी से चर्चा कर कहा की सभी बूथों पर दो दिन में पार्टी की मंशा अनुरूप 11-11 की टीम प्रशिक्षित हो जाये और सभी के डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त हो जाये सभी को इसकी प्राथमिकता से चिंता करना है।

आष्टा । पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओ का डिजिटल प्रशिक्षण को लेकर आज विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के कोठरी मंडल की कामकाजी बैठक कोठरी में ली । बैठक में मंडल के प्रभारी भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल के नेतृत्व में मंडल के महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,नप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि, आदि शामिल हुए ।

इस अवसर पर विधायक इंजीनियर ने मंडल की कामकाजी बैठक को संबोधित करते हुए डिजिटल प्रशिक्षण क्यों जरूरी है,पार्टी का इसके पीछे क्या उद्देश्य है कि विस्तार से जानकारी दी और बताया की प्रत्येक मंडल में जितने बूथ है उन सभी बूथों पर कम से कम 11-11 कार्यकर्ता संगठन एप्प पर जा कर डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण प्राप्त करे,प्रशिक्षण के दौरान आपसे कुछ प्रश्न भी पूछे जायेंगे, आपको उन प्रश्नों के उत्तर देना है । सभी चरणों का प्रशिक्षण के बाद आपको आपके नाम का

एक डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर लिये प्रशिक्षण का पार्टी की ओर से एक प्रमाण पत्र ऑनलाइन भेजा जायेगा । विधायक इंजीनियर ने आज बैठक में उपस्तिथ सभी से 6 अप्रेल तक लक्ष्य पूर्ण करने की अपील की । बैठक में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,मंडल प्रभारी भूपेंद्रसिंह सिसोदिया,मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि युवराजसिंह वर्मा,कैलाश पटेल,सुशील संचेती, जीवनसिंह पटेल,कुमेरसिंह,अर्जुनसिंह, बाबूलाल मेवाडा मंचासीन रहे । मंडल के सभी पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया ।


