टॉपर्स पॉइंट कोचिंग द्वारा 100 से अधिक विद्यार्थियों का किया सम्मान, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, BRCC अजब सिंह राजपूत एवं पत्रकार धनंजय जाट ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

आष्टा- बीते दिनों जारी एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं बारहवीं के परीक्षा परिणाम में टॉपर्स पॉइंट कोचिंग के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का आज संस्था द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा एवं पत्रकार धनंजय जाट द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर मलयार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इसके पश्चात नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के कठिन परिश्रम एवं टॉपर्स पॉइंट कोचिंग संस्था के उचित मार्गदर्शन से आप सभी विद्यार्थियों ने जो सफलता प्राप्त कि इसके लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने आगे कहा अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़े एवं उसे व्यक्ति को कभी भी ना भूलें जिसने आपको हमेशा सहयोग किया है, एवं आप किसी भी मुकाम पर पहुंच जाए

अपना उन माता-पिता को कभी भी ना भूलें जिन्होंने आपके लिए दिन-रात एक करके मेहनत की एवं आपकी पढ़ाई को जारी रखकर आपके लिए जीवन में सफल होने का सपना देखा। इसी के साथ संस्था डायरेक्टर जगदीश मेवाड़ा द्वारा संस्था की ओर से मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, विशेष अतिथि BRCC अजब सिंह राजपूत एवं

युवा पत्रकार धनंजय जाट का सम्मान पटिका डालकर प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया। इसी के साथ धनंजय जाट ने कहा की टॉपर्स पॉइंट कोचिंग लगातार पिछले 8 वर्ष से निरंतर अपने कदम सफलता की ओर बढ़ा रही है, इस वर्ष भी संस्था में कोचिंग पढ़ रहे छात्र-छात्रा का सत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा वर्ष 2025-26 के जारी कक्षा 10वीं 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में टॉपर्स पॉइंट कोचिंग के टॉपर्स विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सभी विद्यार्थियों को संस्था की ओर से अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

संस्था डायरेक्टर जगदीश मेवाड़ा ने बताया कि कक्षा दसवीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों में कर्तव्य मेवाड़ा जिन्हें 500 में से 480 अंक तथा गणित विषय में 100/100 अंक प्राप्त किए वहीं दूसरे नंबर पर समता धनवान रही जिन्हें 500 में से 480 अंक तथा गणित विषय में 100/100 अंक मिले। कार्यक्रम में 150 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक अर्जित किए। अंत में कोचिंग के डायरेक्टर सर जगदीश मेवाड़ा ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी अतिथियों व उपस्थित अभिभावकों एवं सभीछात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया तथा मार्गदर्शित किया। कार्यक्रम में टॉपर्स परिवार से अर्चना मेवाड़ा, राहुल ठाकुर, प्रज्वल गिरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top