जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान का हुआ भव्य शुभारम्भ, विधायक इंजीनियर हुए शामिल

आष्टा । संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के साथ ही जिले में उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा” का आयो‍जन किया जा रहा है। इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत आज सीहोर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर सहित सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक गण शामिल हुए।


इस अवसर पर आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज का जीवन और उनका दर्शन समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता की राह दिखाता है। उन्होंने अपने विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को दूर करने तथा सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने का संदेश दिया। संत रविदास महाराज ने भक्ति के साथ सेवा, सदाचार और सामाजिक न्याय को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान और अधिकार की भावना निहित है। उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से यह संदेश दिया कि

मनुष्य की पहचान उसकी जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उनका जीवन हमें आपसी प्रेम, सहयोग और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखें, बल्कि अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में समरसता एवं समानता को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करें। “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” के माध्यम से संत रविदास महाराज के जीवन-दर्शन, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक

पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। यह अभियान समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर समरस, समान और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाडा सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया ।
कार्यक्रम में आष्टा विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर,सीहोर विधायक श्री सुदेश राय,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, जनजातीय कार्यविभाग के जिला संयोजक अरविंद कुशवाह, पंकज गुप्ता, सुरेद्र मेवाड़ा,

सुदीप प्रजापति और श्री सूरसिंह बारेला ने सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा रथ में स्थापित किए। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कलश यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कलश यात्रा रथ जिले के विभिन्न निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर 10 सितंबर तक संत शिरोमणि रविदास महाराज के जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा। यात्रा के माध्यम से लोगों को संत रविदास महाराज के विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता एवं सामाजिक समरसता के संदेश से

अवगत कराया जाएगा। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और समरसता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत रविदास महाराज के विचारों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना है। आष्टा विधानसभा क्षेत्र में उक्त कलश रथ यात्रा 24 अगस्त को रात्रि में कोठरी पहुचेगी जो 25 को कोठरी,26 को आष्टा,27 को कजलास,29 को खड़ी हॉट के ग्रामो एवं नगर के वार्डो में पहुचेगी । उक्त कलश यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में तैयारियां शुरू हो गई है ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top