जावर को मिली बड़ी सौगात…..विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया 2 करोड़ 79 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पणनेवज नदी पर पिचिंग कार्य और राम मंदिर घाट के सौंदर्यीकरण से बदलेगी जावर की सूरत,रामसेतु के नाम से होगा ब्रिजनगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मनोज वैद्य ने विकास कार्यो की मांग का विधायक को सौपा मांग पत्र

आष्टा । जावर नगर के विकास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। आष्टा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मंजू मनोज वैद्य की अध्यक्षता में आज नगर को लगभग 2 करोड़ 79 लाख के कई बड़े विकास कार्यों की सौगात जावर को मिली। इस ऐतिहासिक समारोह में विधायक ने क्षेत्र की जनता को विकास कार्य समर्पित करते हुए विभिन्न नवनिर्मित कार्यों का विधिवत लोकार्पण किया।विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के सार्थक प्रयासों से स्वीकृत हुए निम्नलिखित प्रमुख कार्यों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया: नेवज नदी पर 83 लाख की लागत से बनेनवीन ब्रिज जो अब श्रीराम सेतु के नाम से जाना जायेगा

इससे नगरवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। 1 करोड़ 88 लाख से नेवज नदी पिचिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य,इससे नदी के किनारों को मजबूती मिलेगी और जल भराव की समस्या दूर होगी। 50 लाख की लागत से बनेराम मंदिर घाट के बनने से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए एक सुंदर और सुव्यवस्थित परिसर तैयार हुआ है। 58 लाख की लागत से नवीन मुक्तिधाम का निर्माण । क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित इस सुविधा का आधुनिक रूप में निर्माण कराया गया है। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की जावरनगर का सर्वांगीण विकास ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

जनता को बुनियादी सुविधाएं और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देना हमारा संकल्प है, जिसे हम पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।समारोह में उमड़ा जनसैलाब, वरिष्ठ नेतृत्व रहा मौजूद । कार्यक्रम में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने मप्र शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोक्षधाम में सभी की उपस्तिथि में पौधरोपण किया । इस गौरवमयी पल के साक्षी बनने के लिए जावर के राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों के कई दिग्गज एक मंच पर नजर आए ।

कार्यक्रम मेंविशिष्ट अतिथि पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, नगर परिषद उपाध्यक्ष तेज सिंह कप्तान, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता बाबूलाल पटेल, विक्रम सिंह कप्तान, संजय अजमेर, जय सिंह ठाकुर, राजेंद्र केशव और शिवम सोनी, पार्षद वीरेंद्र सिंह ठाकुर, बंटी राठौर, मदन विश्वकर्मा, हुकुम विश्वकर्मा एवं विजेंद्र मालवीय ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम में बाबा श्री देवलखन जी, पुजारी श्री मणि शंकर जी शर्मा, श्री महेश गुरु जी, पुजारी श्री दत्तू शर्मा और ग्राम पटेल श्री धीरज सिंह पटेल का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।साथ ही दिनेश बाहेती, बच्ची सेठ, धर्मेंद्र ठाकुर, राजा ठाकुर,

धर्मेंद्र मालवीय, संतोष जैन, दयाराम परिहार, संजू मालवीय, जय सिंह ठाकुर, कृष्ण पाल ठाकुर और राजेंद्र सिंह सेंधव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, नगरवासी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।प्रशासनिक सजगता से समय पर पूरे हुए कार्यमुख्य नगर पालिका अधिकारी हरीश कुमार सोनी और उपयंत्री प्रमोद कुमार साहू के कुशल मार्गदर्शन में इन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुमैर सिंह ठाकुर, प्रदीप वैद्य, हेमंत परिहार, बलराम मालवीय एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। आभार प्रदर्शन नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top