जलभराव से मुक्ति के लिए नगर पालिका मुस्तैदवार्ड 11, 16, 17 और 18 में चला सघन नाला सफाई अभियान


आष्टा – आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर के वार्ड क्रमांक 11, 16, 17 एवं 18 में विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत वार्डों के छोटे-बड़े नालों और नालियों की जेसीबी मशीनों एवं सफाई कर्मियों की मदद से गहन साफ-सफाई की गई, ताकि बारिश के मौसम में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।


बारिश से पहले पूरे किए जाएंगे कार्य – मुख्य नगर पालिका अधिकारी विनोद कुमार प्रजापति ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नगर को स्वच्छ रखने और वर्षा ऋतु में नागरिकों को होने वाली असुविधाओं से बचाने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य मानसून की पहली बारिश से पहले नगर के सभी छोटे-बड़े नालों की गाद और कचरे को पूरी तरह साफ करना है।

वर्ष पूर्ण होने से पहले सभी जल निकासी मार्गों को दुरुस्त कर लिया जाएगा, जिससे इस बार नगरवासियों को जलभराव की समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल सके। नालियों से निकले कचरे और मलबे को तुरंत वाहनों के माध्यम से डंपिंग साइट पर भेजा गया ताकि वह दोबारा बहकर नालों में न जाए। इस अभियान में स्वच्छता पर्यवेक्षक विनोद सांगते, अमरदीप सांगते, पप्पू खरे, रितेश सांगते, दीपक सांगते आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top