

आष्टा । संयुक्त सचिव ,जल शक्ति मंत्रालय ,भारत सरकार ,नई दिल्ली एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण ) की मिशन डायरेक्टर सुश्री ऐश्वर्या सिंह (आईएएस) ,राज्य स्वच्छ भारत मिशन -ग्रा. भोपाल के मिशन डायरेक्टर दिनेश जैन (आईएएस),मुख्य कार्यपालन अधिकारी,ज़िला पंचायत सीहोर श्रीमती सर्जना यादव (आईएएस) ,उपायुक्त राज्य स्वच्छ भारत मिशन सुश्री नीरजा उपाध्याय ,एवं श्रीमती प्रज्ञा भारती द्वारा ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम पंचायत-खड़ी हाट (जनपद-आष्टा) में ठोस एवं

तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु निरंतर किए जा रहे घर -घर कचरा संग्रहण कार्य,सेग्रीगेशन शेड का निरीक्षण ,ग्रे वॉटर प्रबंधन हेतु डिवाट्स संरचना का निरीक्षण ,वृक्षारोपण कार्य ,घरेलू और संस्थागत शौचालयों की नियमित सफाई हेतु “वॉश ऑन व्हील “ सेवा के क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति,स्वच्छता साथियों से WOW ऐप पर ऑनलाइन बुकिंग पर चर्चा ,पेयजल की वर्तमान व्यवस्था ,पेयजल एवं स्वच्छता कर की वसूली से संचालन -संधारण कार्य ,ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC) सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणों से चर्चा ,

ग्राम पंचायत के सफ़ाई कार्य में संलग्न आरती स्व सहायता समूह -सिद्धिकगंज की महिला सदस्यों से अनुबंध संबंधी विस्तृत जानकारी ली गई एवं ओडीएफ प्लस के निरंतरता एवं गुणवता को बनाये रखने के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निरीक्षण किया गया तथा स्वच्छतावों साथी एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ WOW ऐप का लाइव डेमो भी किया गया ,जिसके दौरान ऐप की सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझा गया ,

भ्रमण के दौरान स्वच्छता साथियों से संवाद कर स्वच्छता संबंधी कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों को जाना ,साथ ही ग्रामीणों ने सिंगल यूज पॉलिथीन के पूर्णतः रोकथाम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से निवेदन किया ,उन्होंने बताया गांव के जल स्रोतों ,खेतों ,नदी -तालाबों एवं नालियों में पॉलीथिन के संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है ,यह स्वच्छता को बनाए रखने में सबसे बड़ी समस्या है ,सुश्री ऐश्वर्या सिंह ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने के लिए निरन्तर जागरूकता अभियान चलाने की बहुत आवश्यकता है ,भ्रमण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं

एमपीआरडीसी के सहयोग से इंदौर -भोपाल हाईवे पर स्थित जवार जोड़ स्थित डिवाइडर पर फैलीं पॉलिथीन/कचरे के ढेर को उठाने के लिए संचालित “ जटायु “ वाहन का निरीक्षण किया। उक्त भ्रमण कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित कुमार व्यास ,सहायक यंत्री (आरईएस ) ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सहायक यंत्री ,स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) के ब्लॉक समन्वयक गौरव सिंह राठौड़ ,सरपंच ग्राम पंचायत खड़ी हाट मनोहर पटेल ,सचिव आशीष वर्मा,ग्राम रोजगार सहायक भादर सिंह ,स्वच्छता साथी नवीन डुमाने एवं कुलदीप वैद आदि ग्राम पंचायत के पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।


