

आष्टा । प्रत्येक बुधवार को विधायक कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के अनेकों ग्रामो के किसानों ने विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर से शिकायत कर मांग पत्र सौपे ओर बताया की हाल ही में वर्ष 2024-2025 में किसानों की खराब हुई फसल की प्रधानमंत्री फसल बीमा की बीमा राशि नही मिली है । जिसमें कई ग्रामो के किसानों के खातों में उक्त बीमे की राशि नही आई । जिन ग्रामो के किसानों के खाते में फसल बीमा की राशि नही आई ऐसे ग्रामो की संख्या करीब 180 बताई गई ।

किसानों की आई शिकायतों के बाद विधायक इंजीनियर ने इस मामले को अति गम्भीरता से लिया और सर्वप्रथम स्थानीय स्तर से विभागों से विस्तृत जानकारी एकत्रित की,ओर
किसानों की आवाज बने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पूरी जानकारी के साथ भोपाल पहुचे ओर मप्र के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री ऐंदाल सिंह कंषाना से भेंट कर आष्टा क्षेत्र के किसानों को वर्ष 2024-2025 में खराब हुई फसलों की बीमा राशि नही मिलने की विस्तृत जानकारी दी एवं सभी ग्रामो के नाम सहित एक मांग पत्र सौपा ओर

इस मामले की जांच कराने एवं किसानों को फसल बीमा राशि मिले की, मांग की । किसानों की आवाज बने विधायक द्वारा दी गई जानकारी को विस्तार से सुनने के बाद मंत्री श्री कंषाना ने विधायक को आश्वासन दिया कि वे इसकी जांच करायेंगे, सम्बंधित अधिकारियों,बीमा कम्पनी से भी पूरी जानकारी मंगवाई जायेगी और उचित कार्यवाही करूंगा । विधायक कार्यालय से दी गई जानकारी अनुसार उक्त वर्ष 24-25 की बीमा राशि जिन ग्रामो के किसानों के खातों में नही आई ऐसे आष्टा एवं जावर तहसील के करीब 180 से अधिक ग्रामो के किसान है । जिन ग्रामो के किसानों को फसल बीमा राशि नही मिली

उन ग्रामो के नाम रूपेटा, मिर्जापुरा, लसुड़िया पार, लच्छीरामपुरा, बरखेड़ा, भेरूपुरा, परोलिया पार, बालाखेड़ा, जहानपुरा, शहापुरा मगरदा, देहमत, इलाही, बजाखेड़ी (वन ग्राम), नौगांव, फतेहपुरजागीर वीरान, मोरूखेड़ी, दीपलाखेड़ी, सांगाखेड़ी, मालीखेड़ी, नानकपुर, श्यामपुर टप्पा, गुराड़िया सिराजुद्दीन, चाचरसी, ताजपुरा, बहादुरपुरा, मालीपुरा, बामनखेड़ी, रज्जाकपुरा (बीरान), पटारिया चैहान, उदनपुरा, खाडलिया बीरान, नवरंगपुर, भगवानपुर (पदमसी), शंकरपुर, सेकडापुरा, खेमपुर, जगन्नाथपुरा, घनश्यामपुरा, काजीखेड़ी, किलेरामा फतेहपुर, दलपतपुरा,

मुरादपुरा, शहबाजपुरा, अब्दुल्लापुरा, बमूलिया खींची, मोहम्मदपुर पखनी, चामसी, हमीदखेड़ी, धनाना, बाडलिया बरामद, लखमीपुर, मूंडला आष्टा, पाउखेड़ी, डूका, भमूरा, सूलखेड़ी, लोरासखुर्द, गोदी, हुसैनपुरखेड़ी, कमालपुर खेड़ी, हीरापुर, लोरासकला, छापरी, टाण्डा, मालीखेड़ी, पटारिया गोयल, बनबीरपुरा, चुपाड़िया, केउखेड़ी, लसुड़िया सूखा, चाचाखेड़ी, निपानिया कला, बोरखेड़ा, शिवखेड़ी, पारवा गोसाई, मोलूखेड़ी, भीलखेड़ी सड़क, लसूडिया खास, बैंदाखेड़ी, सैंधोखेड़ी, उमरपुर, मुल्लानी मंगलपुर, कानड़ाखेड़ी, अमीपुर, मुगली, रसूलपुरा,

कासमपुरा, बागेर, गुराड़िया रूपचंद, बड़झीरी, भॅवरा, बापचा दौनिया, शोभाखेड़ी, दारापुर, मेमूदाबाद खेड़ी, भटोनी, पांगरी, बामनखेड़ी, झिरनिया विरान, अरनिया राम, भंवरासा, सामरदी, बाउपुरा, अरनिया दाऊद, खानदोरापुर, हर्राजखेड़ी, भीलखेड़ी, खेनियापुरा, कुमारिया, बादलिया बरामद, पीपलिया चमार, पिरानाखेड़ी, कादूखेड़ी, जस्सूपुरा, बड़खेड़ी मेवाती, आमखेड़ी, पिपलिया रायदास, गंगालकोठरी, नोमनिया, मनीरामपुर, देवपुर, छापर, गोंडपुरा विरान, केलापानी, अरनिया जोहरी, मगरखेड़ी, मिट्ठूपुरा, लाखुखेड़ी, धनखेड़ी, बडखोला, पीलीकरारकला, अतरालिया, कांकरियाखेड़ी, केशोपुर,

आंवलीखेड़ा, बंदरिया डालिया, बरखेड़ी, हकीमपुर, पारदीखेड़ी, रूपाहेड़ा, जाफराबाद, मानाखेडी, टीपाखेडी, बीसूखेड़ी, छायनखुर्द, कालापीपल, गऊखेड़ी, हाजीपुर, पलासी, कानियाखेड़ी, अरनिया गाजी, दरखेड़ा, बाजखेड़ी, अरोलिया जावर, परोलिया चैहान, मालीपुरा जावर, टोलकाखेड़ा, सेमलीवारी, कुडियाधागा, गुराड़िया मंडा, खेजड़ाखेड़ा, गुराडियाबांदा, झीकड़ी जावर, स्माईलखेड़ी, कबीरखेड़ी, भाटीखेड़ा, मोहम्मदपुर जावर, हालियाखेड़ी, बरछापुरा, चिंतामनपुरा, सतबड़ा, शाहपुरापाचापुरा, भाऊखेड़ा, गुंजारी, झांझनपुरा, धूराड़ाखुर्द, नानजीपुरा, कोदकपुरा, नरपाखेड़ी, आमला मज्जू, गाजना, dqरली, अमरपुरा, गुराडियाकला, गुराडियाखुर्द, गुराडिया राव, खटसुरा, नीजामड़ी बताये गये है।
