

आष्टा । आज विधायक कार्यालय में हुई जनसुनवाई में ग्राम पंचायत टिटोरिया के सरपंच इंदरसिंह के नेतृत्व में सांदीपनी विद्यालय में ग्राम के पढ़ने वाले बच्चों के पालक जनसुनवाई में पहुचे ओर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर को मांग पत्र सौप कर मांग की की हमारे ग्राम तक सांदीपनी की बस पहुचाई जाये । अभी बस नही आने के कारण बच्चों को ग्राम से करीब 3 किमी पैदल मुख्यमार्ग तक आना जाना पड़ता है । विधायक ने इस समस्या को हल करने का भरोसा दिया । इसके साथ ही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आज जनसुनवाई में आये अन्य कई ग्रामो के ग्रामीण जनों की वन टू वन मिल कर समस्याओं को सुना ।

स्मरण रहे प्रत्येक बुधवार को आष्टा विधायक अपने कार्यालय में सुबाह 11 बजे से जनता की समस्याओं को सुनने,उनेह हल करवाने के लिये जनसुनवाई करते है । आज बुधवार को प्रातः 11 बजे से कार्यालय में उपस्तिथ रह कर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को सुना एवं उनकी समस्याओं को हल करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर जो की हर बुधवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत उपस्तिथ रहते है । आज भी बड़ी संख्या में क्षेत्र से नागरिक जनसुनवाई में पहुचे एवं अपनी अपनी पीड़ा से विधायक को अवगत कराया एवं आवेदन दिये।

जनता से प्राप्त आवेदनों पर विधायक ने कहा की आपका जन सेवक होने के नाते आपकी समस्याओं को सुनना, हल करना मेरा धर्म है। आज आये आवेदनों को तत्काल सम्बंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की समस्याओं का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यालय आये सभी नागरिको को भरोसा दिया कि आपकी समस्याओं,मांगो का जल्द निराकरण होगा । जो मांग शासन स्तर की है उन्हें वे शासन तक पहुँचाऊँगा । आज जनसुनवाई में कुमारी आरती पुत्री सुभाष नामदवे पार्षद ने विधायक कार्यालय पहुंचकर पुराना दशहैरा मैदान वार्ड नं. 07 आष्टा में हाईमक्स स्थापित कराने की मांग की ।

ग्राम टिगरिया में नवीन ट्रांसफार्मर स्थापित कराने एवं धर्मशाला निर्माण कराने,शा०सांदीपनि उमावि विद्यालय के विद्यार्थियों हेतु कीड़ा सामग्री उपलब्ध कराने,विद्युत वाचक के पद पर नियुक्ति कराने,कपिलधारा योजनान्तर्गत किए गए कार्यों का भुगतान कराने, ग्राम लाखिया में टीनशेड निर्माण हेतु राशि स्वीकृत कराने,
ग्राम टिटोरिया एवं रोलागाँव के विद्यार्थियों हेतु शासकीय उमावि सांदीपनि की बस उपलब्ध कराने,
पोस्ट मैट्रिक छात्रावास में प्रवेश प्रदाय कराने,

आर्थिक सहायता प्रदाय कराने,
ग्राम बैजनाथ में टीन शेड निर्माण कराने
ग्राम सतबड़ा मुक्तिधाम में टीन शेड निर्माण कराने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। सभी आई शिकायतों,मांगो एवं आवेदनों को सम्बंधित विभागों को निराकरण हेतु निर्देश दिये है । विभागों की आई समस्याओं को लेकर मौके से ही सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को आई समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये,कुछ आवेदन निराकरण हेतु सम्बंधित विभागों को भेजे गये । आज जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्तिथ हुए ।


