
आष्टा । मप्र में भगवान श्रीकृष्ण जी के बताये मार्ग पर चलने वाले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी एवं आपके विधायक गोपालसिंह के होते हुए आपको ही नही विधानसभा क्षेत्र की किसी भी पंचायत को ग्रामो के विकास की चिंता करने की कोई जरूरत नही है । मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से पूरे आष्टा विधानसभा क्षेत्र में विकास की बयार वह रही है । आज हर पंचायत में विकास के करोड़ो के कार्य चल रहे है और आगे आप सब जो कार्य बतायेंगे विकास के वो सब कार्य होंगे । मेरी इस अवसर पर आप सब से देशहित में एक अपील है की इन दिनों अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे युध्द के कारण एक नही अनेकों गम्भीर रूप से आर्थिक व अन्य समस्याओं से पूरा विश्व जूझ रहा है,भारत भी इससे अछूता नही है,लेकिन देश मजबूत हाथों में होने के कारण अभी परेशानियां कम है ।

संकट के इस दौर में आपसे अपील करता हु की सभी नागरिक दैनिक जीवन मे स्वदेशी वस्तुओं का एवं डीजल पेट्रोल की बचत सहित प्रधानमंत्री ने जो सात अपील की है उसका पालन जरूर करे । उक्त उद्गार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर नेग्राम पंचायत कुरावर में 10 लाख की लागत से बनने वाले टीन शेड के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम कुरावर में कहे ।कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम कुरावर पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का ढोल ढमाकों के साथ भव्य अगवानी कर भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक इंजीनियर ने कहा की भाजपा की सरकार ने गांव,गरीब,युवा,किसान नारीशक्ति सहित सभी वर्गों की चिंता की है । 500 साल का अयोध्या में रामजी का मंदिर का सपना पूरा हुआ है । देश की बागडोर आज सशक्त हाथों में होने से हम चांद पर पहुच गये है,विश्व मे देश का मान सम्मान बढ़ा है । आपके आशीर्वाद से आपका बेटा विधायक बना है,हर ग्राम का विकास मेरा लक्ष्य है,उसे पूरा करूंगा ।

विधायक निधि से ग्रामो में सभी मांगलिक भवन बनेंगे जो सामाजिक,धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण एक छत के नीचे कर सकेगे ।आज ग्राम कुरावर में भी 10 लाख से बनने वाले टीन शेड का भूमिपूजन किया है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी भगवान श्रीकृष्ण जी के बताये मार्ग पर चलते हुए उनके नेतृत्व में आष्टा को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री जी ने करीब 200 करोड़ के विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन किये थे । विधायक ने कहा की मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम सभी ग्रामो का पंचायतों का सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास के तहत मप्र 2047 तक विकसित भारत एवं विकसित मप्र के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे है और विकास के कार्य कर रहे है । कई ग्रामो में टीन शेड के निर्माण कराये गये है ताकि ग्रामीण जन कार्यक्रम आयोजित कर सके ।

विधायक ने कहा की हर ग्राम में नागरिको को साफ,स्वच्छ पानी मिले इसके लिये मेरे क्षेत्र में 14 सो करोड़ की जल जीवन मिशन के द्वारा हर घर को नल से जल योजना प्रगति पर है । इससे 283 ग्राम लाभांवित होंगे । विधायक इंजीनियर ने कहा की सिंचाई के क्षेत्र में वृध्दि को लेकर मेरे क्षेत्र को नर्मदा पार्वती लिंक योजना जो कि ढाई सौ करोड़ की है का कार्य अंतिम चरण में है इस ही वर्ष के अंत तक हर खेत तक नर्मदा का पानी पहुचे ये लक्ष्य है । इससे मेरे क्षेत्र में 75 हजार हेक्टेयर भूमि में सिंचाई का रकबा बढेगा,किसानों की आय में वृध्दि होगी,मेरा क्षेत्र हरा भरा होगा । इस योजना से लगभग 268 ग्राम लाभान्वित होंगे । जब भरपूर पानी नर्मदा मैय्या का मिलेगा तब हमारे किसान भाई जो अभी तक केवल दो फसल ही पैदा कर पाते है,तब तीन से चार फसल पैदा कर पायेंगे

तब उनकी आय भी बढ़ेगी,परिवार का जीवन स्तर ऊंचा होगा,रहन सहन का स्तर ऊंचा होगा । बन रहे कान्याखेड़ी डेम से ग्राम कुरावर सहित लगभग 12 से 14 ग्रामो को कान्याखेड़ी डेम से सिंचाई की सुविधा मिलेगी । विधायक ने कहा कि विकास कार्यो,जनकल्याण एवं गरीब कल्याण की योजनाओं का सभी पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलेगा । विधायक ने बताया की बीते दो वर्ष में विधायक निधि 05 करोड़ से पूरे विधानसभा क्षेत्र में नागरिको की मांग पर विकास के कार्य कराये गये है । 144 ग्राम पंचायतों में से 110 से अधिक पंचायतों में पानी के टैंकर दिये है ।

टीन शेड निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को सरपंच ने ग्राम में सीसीटीवी लगाने,मार्ग निर्माण,रामदेव मन्दिर निर्माण में सहयोग करने जैसी कई मांगो का एक मांग पत्र भी सौपा ।कार्यक्रम में ग्राम के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलादसिंह चेयरमेन,मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सरपंच सवित्रा बाई राधेश्याम मंडलोई,मानसिंह ठाकुर,महेंद्रसिंह गऊखेड़ी, भेरूसिंह ठाकुर ग्राम सेवक,कमलसिंह,मुकेश वर्मा,हरेन्द्रसिंह ठाकुर,लखन वर्मा,सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल के पदाधिकारी,ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
