गायत्री परिवार द्वारा हरियाली अमावस्या पर सांदीपनि विद्यालय में मेगा वृक्षारोपण 108 वृक्ष रोपित कर विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई

आष्टा। नगर के सांदीपनि शासकीय उमावि आष्टा में अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्धार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार आष्टा द्वारा वृक्ष गंगा अभियान के अंतर्गत मेगा वृक्षारोपण का आयोजन हरियाली अमावस्या के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 108 फलदार एवं औषधीय पौधे विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, समाजसेवी पारसमल सिंघवी, भाजपा नेता विशाल चैरसिया, नगर पालिका एल्डर मैन चंदा बोहरा, नगीन चन्द्र जैन,

पार्षद तेज सिंह राठौर, डाॅ. जगदीशचन्द्र सोलंकी, सौरभ जैन शीतल, सुशील संचेती, राजीव गुप्ता, रामेश्वर खंडेलवाल, शैलेन्द्र वर्मा, सोनानिया जी, सज्जन सिंह वर्मा, नरेन्द्र कुशवाह अध्यक्ष सकल हिन्दु समाज, प्रतिभा नागर, सुषमा वर्मा, श्रीमती सोनी, प्रकाश मूंदड़ा, अंत्येश धारवां, राजकुमार अकेला एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए। सांदीपऩि विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि भारत सरकार के निर्देषानुसार एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे देष में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्राचार्य ने आश्वस्त किया कि समस्त रोपित पौधों का संरक्षण कर

सम्पूर्ण विद्यालय परिसर को हराभरा बनाया जाएंगा। इस अवसर पर मंगलाचरण ज्ञान सिंह मेवाड़ा एवं स्वागत भाषण दीप्ति तोमर शिक्षिका एवं राष्ट्रभक्तिगीत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई। विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण में बढ़ते प्रदूषण की वजह से वृक्षारोपण की आवश्यकता इन दिनों अधिक हो गई है। वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है। पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण की प्रक्रिया महत्वपूर्ण क्यों है इसके कई कारण हैं। विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि अगर हम वास्तव में

इस पृथ्वी पर जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं इन्हें नियमित पानी देकर इनकी रक्षा करें। वृक्ष हमें ऑक्सीजन देने और कार्बन डाइऑक्साइड को लेने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों के कारण ही हम जीवित है और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध आॅक्सीजन देने के लिए हमें न केवल पौधरोपण करना चाहिए बल्कि उनकी सुरक्षा भी करनी चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को सफाई के प्रति सजग करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि जैसे हम स्वयं अपने घर की सफाई करते है, वैसे ही हमें अपने विद्यालय की सफाई स्वयं को करनी चाहिए। नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदूषण का स्तर इन दिनों बहुत अधिक बढ़ रहा है। इससे लड़ने का एकमात्र तरीका अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। उदाहरण के लिए पेड़ों से घिरे क्षेत्र, गांव और जंगल शुद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि ये कम प्रदूषण से प्रभावित क्षेत्र हैं। दूसरी ओर शहरी आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों में खराब प्रदूषण और कम पेड़ों की संख्या के कारण खराब गुणवत्ता की वायु है।

पूर्व नपा अध्यक्ष एवं प्रभु प्रेमी संघ संयोजक कैलाश परमार द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा हमेशा आप केवल वृक्ष लगाकर इतिश्री न करें, उस वृक्ष का संरक्षण कर सदैव उसकी देखभाल करें। वृक्ष के अभाव में जीवन यापन करना असंभव है। कार्यक्रम में एन.सी.सी., एन.एस.एस., स्काउट गाइड एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शिक्षक-शिक्षिका, नगर के समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिकगण एवं गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय जैन शिक्षक एवं सतीश वर्मा शिक्षक द्वारा किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top