
updatenews247.com धंनजय जाट सीहोर/धामंदा 7746898041- अमर जवान कमांडो श्री जितेंद्र वर्मा जी एवं CDS सहित बलिदानी सैनिकों की पुण्यतिथि को एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी मध्य प्रदेश द्वारा शौर्य दिवस के रूप में मनाया। वीर नारी श्रीमती सुनीता स्व.जितेंद्र वर्मा द्वारा प्रतिमा के समक्ष Rip चढ़lते हुए अपने वीर पति को याद किया। क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री करण सिंह जी वर्मा के सुपुत्र श्री विष्णु वर्मा जी, ग्राम सरपंच, शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य, जन शिक्षा संकुल केंद्र प्रभारी श्री विमल शर्मा जी, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी परिवार की ओर से कैप्टन जै एनप्रसाद-भोपाल, सूबेदार दिनेश कुमार गुप्ता-भोपाल, सूबेदार राजेश कुमार विश्वकर्मा (सेवारत)-भोपाल श्री राम सिंह जावरिया,

श्री मोहर सिंह मेवाड़ा श्री मुकेश कुमार वर्मा श्री ब्रहम सिंह मेवाडा, श्री कृष्णा मेवाड़ा, सहित शासकीय विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ, एवं ढाई सौ से अधिक बच्चों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वीर जवान जितेंद्र वर्मा जी को नमन किया। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी मध्य प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्माद्वारा संचालन करते हुए मां भारती के लिए अपना बलिदान करने वाले सभी वीर सैनिकों की वीर गाथा को व्यक्त किया। शौर्य दिवस (पुण्यतिथि) अवसर परएक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी म.प्र.परिवार की ओर से अमर जवान कमांडो श्री जितेंद्र वर्मा जी के पूज्य माता-पिता एवं धर्म पत्नी वीर नारी का सम्मान किया गया। उन्हें सोसाइटी की ओर से हर संभव आवश्यक सहयोग का विश्वास प्रदान किया गया। राष्ट्रगान एवं जय घोष के साथ शौर्य दिवस समारोह का समापन हुआ।

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगरपालिका परिषद द्वारा आज नगर के प्रमुख चार स्थानों पर हाई मास्ट लाईट एवं फ्लड लाईट स्थापना कार्य का भूमिपूजन विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मुख्य आतिथ्य एवं नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता तथा नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की विशेष उपस्थिति में पूर्ण विधि-विधान से संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम के पूर्व में अतिथियों द्वारा खेड़ापति सरकार एवं भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना की गई।

तत्पश्चात्् हाईमास्ट एवं फ्लड लाईट स्थापन कार्य का भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि नगरपालिका द्वारा मंदिर परिसर की सुंदरता एवं श्रद्धालुओं को समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में जो हाई मास्ट लाईट लगवाई जा रही है वह सराहनीय कार्य है। नगर विकास में हम सभी परिषद के साथ है जहां भी जिस प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी हम पूरी तरह सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेड़ापति मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था की दृष्टि से हाई मास्ट लाईट की स्थापना की जाएगी, वहीं खिलाड़ियों की सुविधा के लिए कन्नौद रोड़ स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर दो फ्लड लाईट लगाई जानी है। साथ ही मुक्तिधाम परिसर में एक हाई मास्ट लाईट के स्थापन कार्य नगरपालिका द्वारा किया जाएगा। नपाध्यक्ष श्रीमती मेवाड़ा ने यह भी बताया कि उक्त सभी लाईट लगभग 13 लाख 52 हजार रूपये की लागत से लगेगी जो 16 मीटर लंबाई की होगी। उक्त हाई मास्टों पर 10-10 लाईट का समूह रहेगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कहा कि नगरपालिका द्वारा अपनी कार्ययोजनाओं के अनुसार नगर में विकास कार्यो के साथ-साथ धार्मिक स्थलों की सुंदरता व संरक्षण की दृष्टि से कार्य कराए जा रहे है। ज्ञात रहे कि कमल खेड़ापति तालाब के संरक्षण व सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसके तहत तालाब की पाल पर व्यवस्थित रैलिंग कार्य किया जा रहा है,

वहीं संकरे रोड़ को चौड़ा कर नागरिकों के आवागमन को सुगम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार श्यामाप्रसाद मुखर्जी मैदान पर रात्रि में नगर के अनेक युवक-युवतियां पुलिस, सेना सहित अन्य गतिविधियों की तैयारी करते है तथा इस मैदान पर विभिन्न आयोजन भव्य रूप से आयोजित होते है ऐसे में यहां प्रकाश का होना आवश्यक है। इसी के चलते परिषद ने यहां 2 फ्लड लाईट लगाने का निर्णय लिया था जो आज पूर्ण हुआ। इस अवसर पर पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष कृपालसिंह पटाड़ा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती,

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, पार्षदगण तेजसिंह राठौर, सुभाष नामदेव, रवि शर्मा, तेजपाल कल्लू मुकाती, उपयंत्री पी.के. साहू, पूर्व नपाउपाध्यक्ष धनरूपमल जैन, नगर महामंत्री मोहित सोनी, विष्णु परमार, कैलाश सोनी पांचम, मनोज ताम्रकार, सुरेशचंद्र जैन, राजेश घेंघट, तारीक मेहमूद, प्रवेश शर्मा, राजेश ठाकुर, महेश गिरी गोस्वामी, जितेन्द्र बुदासा, मनीष गिरी गोस्वामी, फारूख खां सहित नपा अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।


