

आष्टा। नगर पालिका अध्यक्ष महोदया श्रीमती हेम कुंवर राय सिंह मेवाड़ा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद कुमार प्रजापति के निर्देशानुसार तथा वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अरशद अली के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद आष्टा की स्वच्छता टीम द्वारा ताजपुरा रोड स्थित एक खाली प्लॉट को स्वच्छ किया गया। इस प्लॉट में कई वर्षों से लगातार कचरा डाला जा रहा था, जिससे वहां गंदगी का अंबार लग गया था।

स्वच्छता टीम द्वारा प्लॉट की सफाई कर वहां स्वच्छता संबंधी स्लोगन एवं चालानी कार्रवाई की चेतावनी अंकित की गई, ताकि भविष्य में कोई भी नागरिक वहां कचरा न डाले।इसके पश्चात जन जागरूकता टीम ने एक विशेष दल गठित कर वार्ड में घर-घर जाकर नागरिकों से संपर्क किया। पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अरशद अली ने स्वयं दल का नेतृत्व करते हुए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और सभी से अपील की कि वे अपना घरेलू कचरा केवल कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें। खाली प्लॉटों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना प्रतिबंधित है। ऐसा करते पाए जाने पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। जन जागरूकता टीम लीडर राजकुमार अकेला ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा अपने वार्ड को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सफाई दरोगा जितेंद्र सिंगन, रोहित तिवारी सहित स्वच्छता टीम के सदस्य एवं वार्ड के अनेक नागरिक उपस्थित रहे।नगर पालिका परिषद आष्टा की अपील:
“कचरा कचरा गाड़ी में डालें, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। खाली प्लॉटों को कचरा घर न बनाएं।”🌿 स्वच्छ आष्टा – सुंदर आष्टा – स्वस्थ आष्टा 🌿



