कृतिम अंग एवं उपकरण मिलने से दिव्यांगजनो के चेहरों पर दिख रही खुशी अनमोल है-गोपालसिंह इंजीनियर विधायक, दिव्यांगजनो की सेवा से बड़ा पुण्य का कोई और दूसरा कार्य नहीशिविर लगाकर 85 दिव्यांगजनों को मौके पर प्रदान किए गए सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग,105 ने शिविर में कराया था पंजीयन

आष्टा । सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सीहोर के तत्वावधान में आज 17 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत आष्टा में दिव्यांग सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग परीक्षण /वितरण शिविर का आयोजन किया गया । उक्त शिविर विभाग द्वारा एसआर ट्रस्ट के सौजन्य से आष्टा में आयोजित किया गया था । शिविर को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की कृतिम अंग एवं उपकरण मिलने से आज हमारे दिव्यांगजनो के चेहरों पर दिख रही खुशी अनमोल है,

इस खुशी का कोई मोल नही है,आज जो खुशी और जो सेवा की गई वो मन को संतुष्टि प्रदान करती है कि आज हमने,सबने कोई पुण्य का,सेवा का ऐसा कार्य किया है,जिससे किसी के चेहरे पर खुशी आई है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा जब में किसी भी दिव्यांग भाई बहन को देखता हूं तो मन द्रवित हो जाता है और हमेशा उनके कल्याण की,उनकी सेवा का भाव रहता है,आज शिविर में दिव्यांगजनों को कृतिम अंग,उपकरण मिलने के बाद जब उनके चेहरे देखे तो एक अलग ही तरह की खुशी हुई ।

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आज दिव्यांगजनो की ओर से कुछ मांगे की है,में इसके ठोस प्रयास करूंगा कि आपकी मांगे हल हो । विधायक ने कहा हमारी सरकार दिव्यांगजनो की समस्याओं को लेकर अति गम्भीर है । आज जो शिविर आष्टा में लगा वैसे जिले की सभी जनपदों में लग रहे है । विधायक ने बताया की वे प्रयास में है कि जल्द ही आष्टा में दिव्यांग शिविर लगे और सभी को मेडिकल टीम जांच कर उनेह प्रमाण पत्र वितरित करे । हमारी सरकार के प्रयास है की सभी क्षेत्रों में नोकरियो में आम नागरिकों की तरह आपको भी समान अवसर,

विशेष सुविधाए मिले । आपका सभी सम्मान करें,सभी जगाह आपका सम्मान हो ये भी सुनिश्चित किया है । दिव्यांगजनो को अभी जो मानदेय मिल रहा है,उसे बढ़ाने के लिये में सरकार को पत्र लिखूंगा,आपमे से जिन्हें इलेक्ट्रिक सायकल की जरूरत है उनेह वो भी मिले इसके पूरे प्रयास कर रहा हु। शिविर को जनपद-नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,रायसिंह मेवाडा,भाजपा नगर अध्यक्ष अंजनी विशाल चौरसिया ने भी संबोधित करते हुए कहा की दिव्यांगजनो की सेवा से बड़ा पुण्य का कोई और दूसरा कार्य नही हो सकता है । सरकार आपकी सेवा,आपकी समस्याओं के निराकरण के लिये प्रतिबंध है । कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष गजराज मेवाडा,सुशील संचेती, विष्णु परमार,जनपद,सामाजिक न्याय विभाग से महेन्द्र तिवारी,गोविंद शर्मा,राजेश शर्मा, श्रीमती अंकिता ठाकुर सहित डीडीआरसी के अधिकारी आदि

विशेष रूप से उपस्तिथ रहे ।आयोजित शिविर में आष्टा जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायत,नगर पालिका,नगर परिषद क्षेत्रों से आए हितग्राहियों एवं दिव्यांगजनों को मौके पर ही उनकी जांच कर उनके नाप अनुसार कृत्रिम अंग हाथ, पैर एवं कैलीपर्स बना कर उनेह लगाये गये । सभी दिव्यांगजन समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से खुश एवं संतुष्ट है। शिविर में उपस्थित हुए कुल 105 दिव्यांगजनो का पंजीयन हुए एवं 85 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,रायसिंह मेवाडा,सोनू गुणवान सहित सभी अतिथियों के हाथों वितरित कर उनका स्वागत सम्मान किया गया । शिविर में 11 दिव्यांगजनों के यूडीआईडी प्रमाण पत्र भी जनरेट किए गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top