कुशवाहा समाज ने विधायक कैलाश कुशवाहा को मिली जानलेवा धमकी पर ज्ञापन सौंपा

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नरेंद्र कुशवाहा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि प्रांतीय कुशवाहा समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाहा को 07 दिसंबर 2025 की रात्रि दो अलग-अलग मोबाइल नम्बरों से प्रभात रावत एवं रवि रावत द्वारा जान से मारने की धमकी देने तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करने की घटना पर प्रदेशभर के कुशवाहा समाज में गहरा रोष व्याप्त है। इसी संबंध में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं विधायक श्री कैलाश कुशवाहा को सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग को लेकर कुशवाहा समाज द्वारा गुरुवार को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। सिहोर जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद श्री नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में तहसीलदार श्री राम पगारे को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन का वाचन स्वयं जिला अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने किया। समाज ने कहा कि गंभीर आपराधिक कृत्य के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पूर्व में भी सोशल मीडिया पर धमकियां दी जा चुकी हैं। कुशवाहा समाज ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र, सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो समाज को प्रदेशभर में आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन कार्यक्रम में कुशवाहा समाज सिहोर जिला युवा संगठन अध्यक्ष रवि कुशवाहा, उपाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा, पटेल दलकिशोरी कुशवाहा, पटेल जगदीश कुशवाहा, पूर्व पटेल किशोरीलाल कुशवाहा, लवकुश जयंती पूर्व अध्यक्ष नारायण कुशवाहा, तहसील अध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा,

गबु गंगाराम कुशवाहा (आडतीया), अमरचंद कुशवाहा पटेल, रामचरण कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, प्रेमनारायण कुशवाहा, धन्नालाल कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, भीमा कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा (होटल), नरेंद्र कुशवाहा पटेल, हंसराज कुशवाहा (आड़तीया), हेमराज कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा, राम कुशवाहा, नेमचंद्र कुशवाहा, श्रीकिशन कुशवाहा (नानपुर), सुरेश कुशवाहा (शिक्षक), खुशीलाल कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, राहुल कुशवाहा, मना बाबु कुशवाहा, गोलु कुशवाहा, लल्ला कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। प्रांतीय कुशवाहा समाज प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश मानसिंह कुशवाहा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर कुशवाहा समाज द्वारा एक साथ ज्ञापन सौंपे गए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top