

आष्टा। कुशवाहा समाज के आराध्य भगवान लव-कुश के जन्मोत्सव के अवसर पर कुशवाहा समाज सीहोर के तत्वावधान में आगामी 28 सितंबर 2026, सोमवार को सीहोर में भव्य चल समारोह एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर लव-कुश जयंती समिति के अध्यक्ष बलराम कुशवाहा अपनी कार्यकारिणी के साथ आष्टा पहुंचे और परसराम कॉम्प्लेक्स स्थित कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद के कार्यालय पर समाजबंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।लव-कुश जयंती समिति अध्यक्ष बलराम कुशवाहा ने बताया कि

भव्य चल समारोह 28 सितंबर सोमवार को प्रातः 10:30 बजे भोपाल नाका, सीहोर से प्रारंभ होकर लव-कुश चौराहा, माता मंदिर होते हुए सुंदर गार्डन, सीहोर पहुंचेगा। यहां भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर कुशवाहा समाज जिला सीहोर अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने लव-कुश जयंती समिति अध्यक्ष बलराम कुशवाहा का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया। साथ ही समिति के संयोजक रामचंद्र पटेल पूर्व पार्षद, मनोहर लाल कुशवाह पूर्व अध्यक्ष, सनन कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मी नारायण पटेल,

अर्जुन कुशवाहा, मनोहर कुशवाहा आढ़तिया, दीपक कुशवाहा, छोटू कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों का भी पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया गया।समाज की एकता और संस्कारों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी : नरेंद्र कुशवाहाइस अवसर पर कुशवाहा समाज जिला सीहोर अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने कहा कि भगवान लव-कुश कुशवाहा समाज के आराध्य एवं हमारे गौरव के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें धर्म, संस्कार, साहस, कर्तव्य और समाज के प्रति समर्पण का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और

गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है।उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ समाजहित में कार्य करते हुए आने वाली पीढ़ी के लिए एक मजबूत और संगठित समाज का निर्माण करना है। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाजसेवा के क्षेत्र में भी सभी समाजबंधुओं को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए।नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीहोर में आयोजित होने वाला भगवान लव-कुश जन्मोत्सव एवं भव्य चल समारोह पूरे समाज के लिए गौरव का अवसर है।

उन्होंने आष्टा सहित जिलेभर के कुशवाहा समाजबंधुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में सीहोर पहुंचकर भगवान लव-कुश के जन्मोत्सव में सहभागिता करें और चल समारोह को भव्य एवं सफल बनाएं।उन्होंने सभी समाजबंधुओं को लव-कुश जयंती एवं जन्मोत्सव की अग्रिम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कुशवाहा समाज पटेल जगदीश कुशवाहा, प्रांतीय कुशवाहा समाज युवा जिलाध्यक्ष रवि कुशवाहा,

तहसील अध्यक्ष आष्टा राजकुमार कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, गोलू कुशवाहा, केतन कुशवाहा, पूर्व पटेल किशोरी लाल कुशवाहा, शुभम कुशवाहा, राज कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।अंत में कुशवाहा समाज जिला सीहोर अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा पूर्व पार्षद ने लव-कुश जयंती समिति के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया और आयोजन की सफलता की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।