
updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- अखिल भारतीय दस नाम गोस्वामी सभा की एक तहसील स्तर पर नगर के संगम मंदिर पर आयोजित की गई ,बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ श्री प्रकाश पूरी गोस्वामी के नेतृत्व में की गई , सर्व प्रथम आदि गुरु शंकराचार्य जी के चित्र पर माला अर्पण की ,बैठक में आष्टा नगर एवं तहसील के कई ग्राम उदयपुर, रीछडिया,हकीमाबाद ,नो गांव,अरनिया गाजी,जसमत,दारखेड़ा, करमन खेड़ी ,मेना,पावखेड़ी,सेवदा,सांगाखेड़ी,से समाज के लोग एकत्रित हुए। जिसमें समाज से जुड़े कई विषय पर चर्चा की गई बैठक में नवीन कार्यकारणी का गठन करने हेतु समाज के युवा समाज सेवी आनंद गोस्वामी को नि विरोध सभी की सहमति से तहसील का अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित लोगों ने समर्थन कर बधाई प्रेषित की

बैठक में प्रमुख रूप से महंत कमल पूरी गोस्वामी,राजेंद्र भारती,डॉ मनोहर गोस्वामी,विमल गोस्वामी,नरेंद्र पूरी उदयपुर,जितेन्द्र लंगापुरा,दीपक गोस्वामी निपानिया,अरविंद गोस्वामी,महेश गोस्वामी खेड़ापति,पंकज गोस्वामी,कपिल भारती हकीमाबाद,रवि गिरी रीछडिया,किशोर गिरी,अमन गिरी संगम मंदिर,सचिन पूरी,भविष्य गोस्वामी,पारस पूरी,कपिल पूरी,जसपाल गोस्वामी उदयपुर,रमेश पूरी नौगांव,सूरज गिरी दारखेड़ा,विनोद गोस्वामी डुका,प्रेम वन,लक्ष्मण भारती पावखेड़ी,हेमंत गोस्वामी,छगन पर्वत,ज्ञान पूरी,देव पूरी सांगा खेड़ी,रविन्द्र भारती,मुकेश गोस्वामी,सचिन पूरी,संदीप पूरी,भविष्य गोस्वामी,विनोद गोस्वामी,सुनील पूरी,सचिन गिरी,आर्यन गिरी,विनोद पूरी,संजय पूरी,महेश पूरी,आकाश गोस्वामी हर्ष पूरी,रवि भारती हकिमाबाद एवं बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए।

सीहोर- कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने आष्टा जनपद के ग्राम मालीपुरा, पगारिया राम, हकीमपुर, खड़ीहाट और चन्नोटा पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री कार्य एवं नवनिर्मित पंचायत भवन सहित अनेक शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं गतिविधियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, फार्मर रजिस्ट्री, “एक बगिया मां के नाम” योजना, मॉडल पंचायत भवन, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम मालीपुरा में मात्र 13% फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य होने के कारण लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूर्ण नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पटवारी पर नाराजगी व्यक्त की और शेष कार्यों को इसी माह पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पगारिया राम पहुंचकर भी फॉर्मर रजिस्ट्री एवं पीएम आवास के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के लाभों से अवगत भी कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य एक माह के भीतर शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए और यदि समय सीमा में कार्य पूर्ण नही होता है तो संबंधित तहसीलदार संबंधित पटवारियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी-कर्मचारी जवाबदेही के साथ कार्य करें। उन्होंने ग्राम हकीमपुर पहुंचकर नवनिर्मित मॉडल पंचायत भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी।

इसके साथ ही उन्होंने पराली न जलाने के सम्बन्ध में किसानों से चर्चा की और किसानों को पराली जलाने के नुकसानों बारे में भी बताया। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से कहा कि किसान उद्यानिकी एवं अधिक लाभ देने वाली विविध फसलों का उत्पादन भी करें, इससे उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि फसलों की सिंचाई के लिए पानी का संतुलित और विवेकपूर्ण ढ़ंग से उपयोग करें। इस दौरान एक किसान द्वारा नर्मदा जल पाइपलाइन फूटने की शिकायत करने पर कलेक्टर ने मौके पर ही संबंधित विभाग को तत्काल मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने ग्राम खड़ी पहुंचकर “एक बगिया माँ के नाम” योजना के तहत संचालित अमरूद की खेती का निरीक्षण किया। इस दौरान बताया गया कि श्रीमती सुनीता बाई द्वारा इस योजना के तहत अमरूद की खेती की जा रही है। श्रीमती सुनीता ने जब कलेक्टर को योजना के संबंध में आ रही समस्याओं के बारे में बताया तो कलेक्टर ने उद्यानिकी अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

ग्राम चन्नोटा में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आष्टा एसडीएम श्री नितिन कुमार टाले, तहसीलदार श्री राम पगारे, तहसीलदार श्री ओमप्रकाश चोरमा और नायब तहसीलदार श्री संदीप गौर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

