

धंनजय जाट आष्टा 7746898041- नगर के सेमनरी रोड स्थित एसबीएस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा कि छात्रा आरुषी ठाकुर पिता हरेंद्र सिंह ठाकुर ने कक्षा दसवीं में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स संकाय की कक्षा 12वीं की छात्रा वेदिका ठाकुर पिता कुंदन ठाकुर ने 500 में से 466 अंक प्राप्त कर 93.2% एवं गणित संकाय कि छात्रा रौनक सेन पिता रोहित सेन ने 500 में से 465 अंक प्राप्त कर 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आरुषी, वेदिका, रौनक की इस सफलता पर स्कूल संचालक भोलू सिंह ठाकुर, सह संचालक जीवन सिंह ठाकुर, प्राचार्य रीना ठाकुर ने मिठाई खिलाकर पुष्प माला पहनाकर बधाई प्रेषित की। आपको बता दे की 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट घोषित किए गए। जारी रिजल्ट में आष्टा नगर कि हमेशा सत प्रतिशत रिजल्ट देने वाली संस्था एसबीएस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा की छात्रा आरुषी ठाकुर ने वर्ष 2025-26 के जारी एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा परिणाम में 500 में से 486 अंक प्राप्त कर 97.2% अंक प्राप्त कर

प्रथम स्थान, हर्षवर्धन ठाकुर पिता भोलू सिंह ठाकुर ने 93.4% द्वितीय, दीक्षा सोनगर पिता संतोष सोनगर ने 92.4,% अंकप्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कॉमर्स संकाय की कक्षा 12वीं की छात्रा वेदिका ठाकुर ने अपनी कक्षा में 93.2% अंक प्राप्त कर प्रथम, गणित संकाय में छात्रा रौनक सेन ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय, गिरजा ठाकुर पिता भोलू सिंह ठाकुर ने 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्था डायरेक्टर भोलू सिंह ठाकुर ने बताया कि संस्था की कक्षा 10वीं की छात्रा आरुषी, कक्षा 12वीं की वेदिका एवं रौनक ने संस्था में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर

अपनी कक्षा में पांचो सब्जेक्ट में डिस्टेंस प्राप्त कर सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। संस्था द्वारा आरुषी, वेदिका एवं रौनक की उपलब्धि पर पुष्प माला पहनाकर मिठाई खिलाकर स्कूल संचालक भोलू सिंह ठाकुर, सह संचालक जीवन सिंह ठाकुर, प्राचार्य रीना ठाकुर, महेंद्र सर, पुष्पेंद्र सर, बद्री प्रसाद मेवाड़ा, जितेंद्र खत्री, अनिल सर, जावेद सर, प्रसंश श्रीवास्तव आदि शिक्षक शिक्षाओं ने आरुषी एवं कक्षा 10वीं 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संस्था की ओर से बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
