

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- इनर व्हील क्लब आष्टा द्वारा इनर व्हील क्लब 304 की थीम
“उज्ज्वल आशा, सुरक्षित दुनिया”
के अंतर्गत विश्व महिला हिंसा उन्मूलन अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी के नेतृत्व में टीम ने ग्रीन फील्ड कॉलेज में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, और सम्मानजनक व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जागरूक किया।

विद्यार्थियों को हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठाने और दूसरों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं क्लब के सदस्यों के साथ “Orange Awareness Rally” निकाली गई। सभी प्रतिभागियों ने नारंगी रंग की पट्टियाँ, बैज और पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए “हर औरत की आवाज़ – हमारा संकल्प, हमारी आवाज़”,
“महिला सुरक्षा सबकी ज़िम्मेदारी”,
और “Say NO to Violence” जैसे नारे लगाए।

क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा, जो UN’s 16 Days of Activism के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है।
अध्यक्ष संगीता सोनी ने कहा “हमारा संदेश स्पष्ट है – नारी सुरक्षित तो समाज सुरक्षित। जब हर महिला को सम्मान मिलेगा, तभी उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।”
अंत में स्कूल प्रबंधन ने इनर व्हील क्लब के इस सराहनीय प्रयास की सराहना की और सभी प्रतिभागियों ने महिला सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

इस आयोजन में क्लब की अध्यक्ष संगीता सोनी, उपाध्यक्ष सुनीता सोनी, सचिव दीपिका सोनी, कोषाध्यक्ष श्रध्दा पालीवाल, एडिटर अर्चना सोनी, आईएसओ जयश्री शर्मा, गीता सोलंकी सहित कॉलेज संचालक धर्मेंद्र गौतम, बबीता गौतम, पूजा शर्मा, कोमल विश्वकर्मा एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


