इछावर में संत कबीर भजन संध्या एवं विचार कार्यक्रम भव्यता से आयोजित होगा, संत कबीर लोकमंगल के अमर कवि -पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार

इच्छावर में संत कबीर के विचारों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु विचार सभा भजन संध्या दिनांक 9 जून को शाम 6 बजे से आयोजित की जा रही है, आज अखिल भारतीय मालवीय बलाई समाज संघ के पदाधिकारी आष्टा पहुंचे और यहां संत कबीर में आस्था रखने वाले प्रबुद्धजनो के क्रम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष कैलाश परमार तथा जिला पंचायत सदस्य कमलसिंह चौहान को निमंत्रण दिया। आयोजक गण ने जानकारी दी कि पद्मश्री से समान्नित प्रसिद्ध भजन गायक एवम

निर्गुण भक्ति के अन्य प्रसिद्ध गायक इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश परमार ने अतिथिगण का स्वागत करते हुए कहा कि संत कबीर भारतीय संत परंपरा के ऐसे महान प्रकाशस्तंभ हैं जिन्होंने समाज को सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति, आडंबर और अंधविश्वास का विरोध कर मनुष्य को आत्मचिंतन और ईश्वर के सच्चे मार्ग की ओर प्रेरित किया। उनकी वाणी आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी पाँच सौ वर्ष पहले थी। कबीर केवल एक संत नहीं,

बल्कि सामाजिक चेतना के महान जागरण पुरुष और लोकमंगल के अमर कवि थे। श्री परमार ने संत कबीर के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे कार्यक्रम के लिए आयोजकों को साधुवाद देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। आयोजन समिति के संयोजक दशरथ सिंह गुणवान, अध्यक्ष मिश्रीलाल मालवीय, उपाध्यक्ष कमोद मालवीय चंचल तथा कोषाध्यक्ष लाड़सिंह मालवीय एडवोकेट ने सभी उपस्थित जन और नगरवासियों से इछावर में आयोजित कबीर भजन संध्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top