
आष्टा । जिला मुख्यालय सीहोर में आयोजित सीहोर केसरी दंगल में आष्टा की नगर परिषद कोठरी का दबदबा रहा । कोठरी के दो पहलवानों ने दो अलग अलग वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पटकनी दे कर खिताब हासिल किया । आज दोनों पहलवान नगर परिषद कोठरी के अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम दलपति के साथ विधायक कार्यालय पहुचे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सीहोर में आयोजित सीहोर केसरी दंगल में 65 किलोग्राम वर्ग में आष्टा विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद कोठरी के रूपेश पहलवान एवं 70 किलो वर्ग में गोलू पायलट कोठरी के सीहोर केसरी का खिताब अपने नाम करने पर दोनों पहलवानों का स्वागत सम्मान कर बधाई दी एवं अपेक्षा की,की वे ओर बड़े खिताब जीते ओर आष्टा का नाम रोशन करे।

आष्टा । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर क्षेत्र में लगातार कार्यक्रमो के माध्यम से नये नये नवाचार करते हुए सक्रिय बने रहते है । इस बार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो में नवाचार कार्यक्रम के तहत सभी मंदिरों की महिला भजन मंडलियों की भजन प्रतियोगिता का एक अनूठे आयोजन की शुरुआत की है । भाजपा द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर चलाये जा रहे अनेकों कार्यक्रमो,कार्यो की कड़ी में एक नये ओर अनूठे कार्यक्रम के आयोजन की शुरुआत आष्टा क्षेत्र से हुई है,उक्त कड़ी में आज मंगलवार को माँ वैष्णवी सांस्कृतिक महिला संगठन आष्टा द्वारा

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में विधानसभा स्तरीय महिला भजन गायन प्रतियोगिता का आयोजन डोडी मंडल के ग्राम दरखेड़ा के श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,विशेष अतिथि ग्राम पंचायत दरखेड़ा की सरपंच एवं भाजपा के डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,राजेन्द्र केशव,गब्बरसिंह ठाकुर,संजू मालवीयमाँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष मोना राजेश मेवाडा,कार्यक्रम के संयोजक रामश्री वादी,व्यवस्थापक प्रवेश शर्मा,समिति के सदस्य राजेश मेवाडा,वर्षा धारवा,पूजा शर्मा,अमिता विश्वकर्मा,की उपस्तिथि में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती,शक्ति की देवी मातारानी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर भजन प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की नारी शक्ति लाडली बहनाओ को आत्मनिर्भर,शक्ति सम्पन्न,आर्थिक सम्पन्न बनाना भाजपा का लक्ष्य है ।केंद्र और राज्य की सरकार मिल कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर कार्य कर रही है और हर क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाया जा रहा है । मप्र में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जो लाडली बहना योजना शुरू की थी,जिसमे शुरुआत में बहनाओ के खाते में एक हजार हर माह सम्मान निधि डालना शुरू किया जिसे डॉ मोहन यादव जी ने बढ़ा कर 15 सौ कर दिये है,ओर आगे इसे बढ़ा कर 3 हजार किये जाएंगे । आप सब लाडली बहनों का आशीर्वाद हमारे साथ है ।

आज जो बहनों की भजन मंडलिया आई है वे अभी तक मंदिरों में बार त्योहार पर भजन करती है,आज आपको मंच उपलब्ध कराने के पीछे जो उद्देश्य है वो ये की आप आगे आये और नेतृत्व करे । नवाचार के तहत आज जो यह एक अनूठा आयोजन भजन प्रतियोगिता का आयोजित किया गया है इसके पीछे जो प्रमुख उद्देश्य है वह मध्य प्रदेश कि हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की यही सोच एवं यही उद्देश्य है की हमारी सभी लाडली बहनाओ का हर क्षेत्र में उनका मान सम्मान बड़े । आपका विधायक भाई आपके हर सुख दुख में आपके साथ है । ग्रामीण क्षेत्रों में गायन के क्षेत्र में जो प्रतिभाएं छुपी हुई है जिन्हें कभी मंच प्राप्त नहीं होता है, ऐसी महिलाओं को इस तरह की प्रतियोगिताओं के माध्यम से मंच प्राप्त हो । उनका हर क्षेत्र में मान सम्मान बड़े । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी लाडली बहनाओं को संबोधित करते हुए घोषणा की,

की यह प्रतियोगिता ऐसा नहीं है कि इसी साल होगी इस तरह की प्रतियोगिता हर साल लाडली बहनाओ के लिए पूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलों में आयोजित करूंगा तथा हर वर्ष रक्षाबंधन पर भी आठो मंडलों में लाडली बहनाओ से रक्षा सूत्र बंधवाने आपका भाई आपके बीच आएगा । आपके मान सम्मान,आपकी रक्षा सुरक्षा के लिए आपका भाई विधायक हमेशा आपके लिए तत्पर है । विधायक ने कहा की आज केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार महिला सशक्तिकरण एवं नारी सम्मान को लेकर अत्यधिक गंभीर और सक्रिय है । महिलाओं के उत्थान, उनके विकास उनके मान सम्मान सुरक्षा को लेकर हमारी सरकार अनेको कार्य कर रही है, तथा कई योजनाएं भी प्रारम्भ की है,

जिसका लाभ आपको प्राप्त हो रहा है । प्रधानमंत्री जी ने देश की महिलाओं को लोकसभा,विधानसभा में भी 33% आरक्षण मिले इसके लिये वे लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाये थे लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसकी खिलाफत कर उन्होंने बता दिया कि वे महिला विरोधी है,ओर उक्त बिल को पास नही होने दिया । देश की आधी आबादी इसका बदला कांग्रेस से जरूर लेगी । विधायक इंजीनियर ने कहा की मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने जब घरों में बेटी का पैदा होना अभिशाप माना जाता था इसको खत्म करने के लिए तथा बेटियों को इस संसार में आने के लिए उन्होंने लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की । आज घरों में जब बेटी पैदा होती है तो खुशियां मनाई जाती है तथा वह पैदा होते ही लाडली लक्ष्मी लखपति लाडली बिटिया बन जाती है । इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जो लाडली बहन योजना प्रारंभ की थी आज हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उसे योजना को और अधिक आगे बढ़ते हुए पूर्व में जो 1000 की राशि सम्मान निधि के रूप में बहनों के खाते में भेजी जाती थी । आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वह राशि बढ़कर ₹1500/- प्रतिमाह हो गई है । हमारे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने घोषणा कि है की अब इसे हम धीरे-धीरे बढ़कर ₹3000/- तक लेकर जाएंगे । अभी 12 अप्रेल को मुख्यमंत्री जी ने आष्टा से प्रदेश की सवा करोड़ बहनो के खाते में सिंगल क्लिक से 1836 करोड़ की राशि खाते में डाली थी ।

इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में शक्ति स्वरूपा सभी बहनाओ पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत सम्मान किया । भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम को डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर ,जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,कार्यक्रम की आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाड़ा,कार्यक्रम संयोजक रामश्री वादी आदि ने भी संबोधित कर इस कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम की रूपरेखा बताई । आयोजक माँ वैष्णवी संगठन की अध्यक्ष श्रीमति मोना राजेश मेवाडा ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर जी के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई । प्रथम चरण में मंडल स्तर पर यह प्रतियोगिता सभी आठो मंडलो में सम्पन्न होगी । संगठन की अध्यक्ष श्रीमती मोना राजेश मेवाडा ने बताया की आज डोडी मंडल के ग्राम दरखेड़ा के श्रीराम मंदिर प्रांगण में मंडल स्तर पर प्रतिभागी मंडलियों में से दुर्गा देवी भजन मंडली दरखेड़ा को प्रथम स्थान, मां अंबिका भजन मंडली दरखेड़ा को द्वितीय पुरस्कार , झिलेला भजन मंडली ग्राम झिलेला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।आज जो मंडली प्रथम,द्वितीय,तृतीय आई उनको एवं जितनी भी मंडलियो ने प्रतियोगिता में भाग लिया उन सब को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी अतिथियों के साथ पुरुष्कृत कर सभी बहनाओ को सम्मानित किया गया । आज मंगलवार को डोडी मंडल में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम दरखेड़ा के माता मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई थी । जिसमे डोडी मंडल क्षेत्र की 23 महिला भजन मंडलियों की करीब 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुई । प्रातः 11 बजे से शुरू हुई उक्त भजन गायन प्रतियोगिता का दोपहर 3 बजे समापन हुआ । समापन पर आष्टा के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित चौरसिया ने मातारानी के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी ।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सुमित चौरसिया,मेघा प्रजापति,जावर भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजेन्द्रसिंह ठाकुर,रामश्री वादी,श्रीमति रमा श्रीवादी आदि को विशेष सहयोग के लिये सम्मानित किया गया ।ग्राम दरखेड़ा पहुचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का भव्य स्वागत सम्मान किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन हरेन्द्रसिंह ठाकुर ने एवं अंत मे आभार भाजपा डोडी मंडल अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह ठाकुर ने किया । आयोजित भजन प्रतियोगिता कार्यक्रम में जावर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह ठाकुर,राजेन्द्र केशव,गब्बरसिंह ठाकुर,संजू मालवीय,मानसिंह ठाकुर, डोडी मंडल उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह पटेल, देवराज वर्मा, सिद्धू लाल कुरावर, कृपाराम मितवाल, फुडरा सरपंच तेज सिंह चौहान, प्रेम बंद गोस्वामी कर्मनखेड़ी, उदय सिंह ठाकुर गोपालपुर, राजेश ठाकुर कानियाखेड़ी, मुरावर सरपंच भादर सिंह मालवीय, अजाब सिंह ठाकुर हरनावदा, वरिष्ठ नेता घासीराम भाटी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,सरपंच एवं विभिन्न गांवों से आई मातृशक्ति उपस्थित रही।