आष्टा में कांग्रेस का जन-आक्रोश – सिद्धि गंज से तहसील तक दो दिवसीय विशाल पदयात्रा, सज्जन वर्मा बोले – सरकार बनाओ, आष्टा की समस्याओं का समाधान सबसे पहले करेंगे

विधानसभा क्षेत्र आष्टा की मूलभूत एवं ज्वलंत समस्याओं – जर्जर सड़कें, अघोषित बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने दो दिवसीय विशाल पदयात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सीहोर जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 9 के सदस्य एवं विधानसभा क्षेत्र आष्टा से प्रत्याशी रहे श्री कमल सिंह चौहान के नेतृत्व में यह पदयात्रा दिनांक 07 सितंबर 2026 को सिद्धि गंज से प्रारंभ हुई। पदयात्रा सुशील नगर, बरखेड़ी, कोटिया, खजुरिया कासम, लसुडलिया पार, अरोलिया सहित दर्जनों गांवों से होते हुए आज 08 सितंबर को आष्टा तहसील कार्यालय पहुंची। जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रा का भव्य स्वागत किया और अपनी समस्याएं बताईं।

तहसील कार्यालय के सामने आयोजित विशाल सभा के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक विस्तृत ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा –“इस क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को जिताकर सरकार बनाने का काम किया था, लेकिन कुछ बिकाऊ लोगों ने सरकार गिरा दी। झूठे वादे करने वाली और सिर्फ घोषणा करने वाली सरकार सत्ता में आ गई। इनकी करनी और कथनी में जमीन-आसमान का अंतर है। इसी वजह से आज आष्टा का विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। मैं आपसे आव्हान करता हूं कि आप इस गूंगी-बहरी, घोषणा वीर सरकार को हटाकर फिर से कांग्रेस का हाथ मजबूत करें। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, आष्टा क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य की समस्याओं का समाधान सबसे पहले किया जाएगा।”

जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान ने कहा कि मैं जिस वार्ड से जिला पंचायत सदस्य हूं, वहां सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा खुलेआम पक्षपात किया जा रहा है। मेरे क्षेत्र में विकास कार्यों को रोका जा रहा है, जिसके कारण आम जनता परेशान है और सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है।कार्यक्रम को लोकसभा प्रत्याशी रहे श्री राजेन्द्र मालवीय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती, विधानसभा प्रभारी श्री अशोक कप्तान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री कैलाश परमार एवं डॉ. मीना सिंगी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह मेमदाखेड़ी ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। पदयात्रा को सफल बनाने में प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद सिंह, महेश मुंदी खेड़ी, राजाराम सेठी, जाहिद खान गुड्डू, सुनील सेठी, जगदीश चौहान, घनश्याम जांगड़ा, चेतन सिंह ठाकुर, एडवोकेट देवेंद्र सिंह ठाकुर, रामचरण दवारिया, बंसीलाल बॉम्बे, अर्जुन सिंह, रमेश मुकाती, पंकज मुकाती, अमजद पटेल, चंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश पटेल, डॉ. ज्ञान सिंह, रूप सिंह गोरिया, नरेंद्र सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर, तौसीफ बाबा, फैजुद्दीन, डॉ. हरि सिंह मेवाडा, संदीप हाजीपुर, लोकेंद्र भाटी, विक्रम सिंह, बैजनाथ, अमर सिंह, रामचंद्र दादा, चेतन बालोदिया, अशोक मंडलोई, पार्षद राजकुमार मालवीय, देवकरण सिंह पगारियाहट, कृपाल सिंह टांडा सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top