आष्टा में आस्था और एकता का अद्भुत संगमअखंड ब्राह्मण समाज ने भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर किया भव्य कार्यक्रमों का शुभारंभ

Oplus_16908288

आष्टा। अखंड ब्राह्मण समाज, आष्टा द्वारा आगामी ब्राह्मण परिणय महोत्सव एवं भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में परंपरानुसार प्रथम निमंत्रण भगवान श्री गणेश को अर्पित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। श्री गणेश मंदिर, बड़ा बाजार में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि और कार्यक्रमों की सफलता की कामना की गई।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं विप्र बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ब्राह्मण परिणय महोत्सव अध्यक्ष दिलीप शर्मा, परशुराम जयंती अध्यक्ष गब्बू शर्मा, वित्तीय प्रभारी संजीव दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा, मनीष पालीवाल, रवि शर्मा, महासचिव नवीन शर्मा,समाज के वरिष्ठ प्रेम नारायण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, गोविंद शर्मा, जागेश्वर तिवारी सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।महिला मंडल की ओर से भी उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली, जिसमें महिला मंडल अध्यक्ष नीता तिवारी, बीना पुरोहित, जयश्री शर्मा, रीना शर्मा, मंजू पालीवाल, प्रीति त्रिवेदी, टीना शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।इसके साथ ही कपिश शर्मा, कृष्णा शर्मा, योगेश शर्मा, यश शर्मा, निलेश शर्मा, श्री रामू शर्मा, बसंत पाठक, रघुनंदन शर्मा, श्याम शर्मा, राजेश शर्मा, भारत शर्मा, सौरभ शर्मा एवं सुनील शर्मा (शास्त्री) सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान समाज अध्यक्ष पं. विनीत त्रिवेदी के नेतृत्व में सभी ने एकजुट होकर आगामी आयोजनों को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश को प्रथम निमंत्रण अर्पित करना हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो हर शुभ कार्य की सफलता का आधार माना जाता है।पूरे आयोजन में श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक एकता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। यह आयोजन न केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन था, बल्कि समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी साबित हुआ।अब सभी की नजरें आगामी ब्राह्मण परिणय महोत्सव और भगवान परशुराम जयंती के भव्य आयोजन पर टिकी हैं, जिसे लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top