आष्टा नगर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्म प्रकट महोत्सव एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम से संपन्न

updatenews247.com धंनजय जाट आष्टा 7746898041- आष्टा नगर में भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्म प्रकट दिवस एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन श्री विश्वकर्मा समाज धर्मशाला, कन्नौद रोड, वैश्णवी नगर से पाड़लिया रोड आष्टा में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा उमराव मैरिज गार्डन में आयोजित जन्म प्रकट महोत्सव के रूप में मनाया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन के अवसर पर श्री विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष मनोहर विश्वकर्मा द्वारा

समाजजनों, वर-वधुओं एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत-सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथि सत्कार एवं सामाजिक एकता का सुंदर दृश्य देखने को मिला। वहीं दूसरी ओर श्री विश्वकर्मा लोहार समाज सेवा समिति आष्टा द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जन्म प्रकट महोत्सव उमराव मैरिज गार्डन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोहार समाज अध्यक्ष दिनेश पांचाल ने सभी सकल समाज अध्यक्षों एवं अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सकल हिंदू समाज अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने अपने उद्बोधन में भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जीवन, कर्मयोग और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित रहने एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सचिव मनीष डोंगरे, मीडिया प्रभारी आनंद गोस्वामी, पत्रकार राजीव गुप्ता, संजय वर्मा ,श्रीमती गुलाब बाई ठाकुर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व अध्यक्ष भविष्य कालू भट्ट, मांगीलाल सिसोदिया,

प्रेमनारायण जायसवाल, मोंटू कौरी, जगदीश खत्री, पार्षद रवि शर्मा, दिलीप मालवीय, सुधीर महलवार, निर्मल बैरागी, गोपाल पांचाल सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जन्म प्रकट महोत्सव एवं सामूहिक विवाह आयोजनों में सकल समाज के सभी अध्यक्षगणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। अंत में सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने सभी समाजजनों को भगवान श्री विश्वकर्मा जी के जन्म प्रकट महोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top